{"_id":"6a272928115099d6a7094b63","slug":"man-arrested-for-sexual-exploitation-by-concealing-religion-bareilly-news-c-4-bly1053-901496-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धर्म छिपाकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धर्म छिपाकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 09 Jun 2026 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना पुलिस ने धर्म छिपाकर महिला का यौन शोषण करने और उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने में वांछित बॉबी उर्फ अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। जेल जाने से पहले अरबाज ने खुद को बेकसूर बताया।
कैंट थाने में दर्ज रिपोर्ट में महिला ने आरोप लगाया था कि बॉबी ने खुद को हिंदू बताकर उसका लंबे समय तक यौन शोषण किया। काफी समय बाद उसे पता लगा कि वह अरबाज है। वह उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल कर संबंध बनाता रहा।
महिला ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि बॉबी उर्फ अरबाज को मोहनपुर बिजली उपकेंद्र के सामने से गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।