फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man arrested for killing his wife in Bareilly

Bareilly News: नगर निगम की महिला कर्मचारी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार, बोला- बेवफा थी दीपा, इसलिए मार डाला

Mon, 04 Aug 2025 01:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 01:59 PM IST
सार

बरेली में किराये पर रहने वाली नगर निगम की सफाईकर्मी दीपा (35 वर्ष) की गला काटकर हत्या की गई थी। 15 जुलाई की सुबह उसका शव कमरे में मिला। वारदात के बाद से हत्यारोपी पति राजीव फरार था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। 
 

विज्ञापन
man arrested for killing his wife in Bareilly
मृतका दीपा का फाइल फोटो, हत्यारोपी राजीव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में इज्जतनगर थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। सोमवार को जेल भेजने से पहले राजीव ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि दीपा ने उसका भरोसा तोड़ा। वह बेवफा हो गई थी। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


15 जुलाई को इज्जतनगर क्षेत्र के सिद्धार्थनगर में किराये के मकान में रहने वाले माधोबाड़ी निवासी राजीव कुमार ने अपनी पत्नी दीपा की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। मकान मालिक की तहरीर पर इज्जतनगर थाने में हत्या की रिपोर्ट लिखी गई। वारदात के बाद से राजीव फरार चल रहा था। 
विज्ञापन


यहां से हुई आरोपी की गिरफ्तारी 
एसएसपी ने आरोपी राजीव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इज्जतनगर पुलिस ने खजुरिया जुल्फिकार गांव से रविवार रात राजीव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में राजीव ने बताया कि तीन साल पहले उसकी दोस्ती दीपा से हुई थी। 2020 में दीपा के पहले पति की मृत्यु हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली दीपा हत्याकांड: कमरे में बेड पर लाश... पैक मिला सामान, पति लापता; CCTV से पुलिस को मिला ये सुराग

इसके बाद दीपा की नगर निगम में नौकरी लगी थी। साल 2021 से राजीव दीपा के साथ रह रहा था। एक साल पहले राजीव दीपा से रुपये लेकर काम करने मुंबई चला गया। दीपा से फोन पर बात करना बंद कर दिया। इसके बाद दीपा भोजीपुरा निवासी अरुण मैसी के साथ किराये पर रहने लगी। 

अरुण से बात करती थी दीपा 
जब राजीव मुंबई से लौटा तो उसके कहने पर दीपा उसके साथ सिद्धार्थनगर में किराये के घर में दोबारा रहने लगी। आरोपी के मुताबिक दीपा ने अरुण से बात करना बंद नहीं किया। 14 जुलाई को दीपा अरुण से मिलकर आई और फोन पर उससे बात कर रही थी। 

यह भी पढ़ें- UP: नेपाली युवती को खंभे से बांध पीटने के आरोपी बोले- गलती हो गई; चोर समझ पकड़ा फिर पार कर दी थीं हदें

अगले दिन सुबह इसी बात को लेकर राजीव का दीपा से झगड़ा हुआ। इसी दौरान राजीव ने चारपाई का पाया मारकर दीपा को बेहोश कर दिया। इसके बाद बेहोश दीपा का गला काटकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी राजीव को कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed