फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man arrested for killing his wife by burning her alive in budaun

Budaun: पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने वाला पति गिरफ्तार, शराब के लिए रुपये न देने पर ली थी जान

Sun, 10 Mar 2024 01:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Mar 2024 01:13 PM IST
सार

बदायूं के गांव नैथुआ निवासी मुनीश सक्सेना ने अपनी पत्नी शन्नो को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मार डाला था। वह शन्नो से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने शनिवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
man arrested for killing his wife by burning her alive in budaun
हत्यारोपी पति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नैथुआ में पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी पति को शनिवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह घटना के बाद से इधर-उधर खेतों में छिप रहा था। उसकी तलाश में पुलिस बाराबंकी तक घूम आई, लेकिन वहां उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार रात वह जिले में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सात मार्च की रात नैथुआ निवासी मुनीश सक्सेना ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी शन्नो को आग लगाकर जिंदा जलाकर मार डाला था। वह शन्नो से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। उसने रुपये नहीं दिए तो बाइक से पेट्रोल निकालकर उसके ऊपर उड़ेल दिया और आग लगा दी थी। शन्नो को बचाने में उसकी सास मुन्नी देवी झुलस गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। 
विज्ञापन


आरोपी के बड़े बेटे सनी ने मुनीश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम बाराबंकी तक गई, लेकिन वहां से खाली हाथ लौट गई। बताया जा रहा है कि शनिवार रात मुजरिया क्षेत्र में ही जंगल से आरोपी मुनीश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे थाने लाया गया। थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के सामने पत्नी को जिंदा जलाया था 
घटना का चश्मदीद मृतका का आठ वर्षीय बड़ा बेटा सनी है। उसका कहना है कि सात मार्च की शाम वह अपने छोटे भाई अर्जुन के साथ घर में खेल रहा था। उसकी मां खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। तभी उसके पापा मुनीश आए और उसकी मां से शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। मां कह रही थी कि वह शराब पीने को रुपये नहीं देगी। घरेलू खर्च के लिए रुपये रखे हैं। तुम शराब में रुपये खर्च कर दोगे तो वह घर का सामान कहां से लाएगी। 

संबंधित खबर- पत्नी को जिंदा जलाया: साहब... जा शराब ने मेरो घर बर्बाद कर दओ, सास बोली- रोज अपनी बहू के संग मारपीट करत हो

पापा ने कहा था कि उसे कुछ नहीं पता, उसे रुपये चाहिए। जब मम्मी ने रुपये नहीं दिए तो पापा ने उनके बाल पकड़कर पीटा और घर में घसीटा। बाद में बाइक से पेट्रोल निकालकर लाए और आग लगा दी। बाद में उन्होंने ही पानी डाला, लेकिन जब तक मां आग में जल चुकी थी। उसके छोटे भाई अर्जुन ने बताया कि वह काफी डर गया था। जब पापा मारपीट कर रहे थे तो वह घर से निकलकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed