फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man arrest illegal demand from meat facory nanager

मीट फैक्टरी के प्रबंधक से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Tue, 04 Jan 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
man arrest illegal demand from meat facory nanager
बरेली। मीट फैक्टरी मारिया फ्रोजन के प्रबंधक से रंगदारी मांगने के एक साल पुराने मामले में कैंट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कैंट पुलिस ने बारादरी के कटकुईया पुराना शहर निवासी शाहिद को गिरफ्तार किया है। कैंट पुलिस ने बताया कि मारिया फ्रोजन एग्रो प्रोडक्ट्स के तत्कालीन प्रबंधक नदीम रजा खां ने छह नवंबर 2020 को शाहिद पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नदीम का कहना था कि शाहिद 60 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहा है। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जब गिरफ्तारी के लिए दबिश दी तो वह भाग गया। इसके बाद से ही शाहिद फरार था। शाहिद की तलाश में बारादरी पुलिस को भी लगाया गया था। बारादरी पुलिस की मदद से कैंट पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed