फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Malaria patients increased in Mirganj

Bareilly News: मीरगंज में बढ़े मलेरिया के मरीज

Sun, 07 Sep 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Malaria patients increased in Mirganj
बुखार के 600 तो जांच में दो मरीज मलेरिया के भी मिले
विज्ञापन

मीरगंज। क्षेत्र में बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ाेतरी हुई है। शनिवार को सीएचसी में हुई ओपीडी में 600 मरीज बुखार के पाए गए। इसके अलावा जांच में दो मरीज मलेरिया से पीड़ित मिले।
कई दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण एवं नदियों में आई बाढ़ के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इस कारण क्षेत्र में मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े हैं। शनिवार को सीएचसी के ओपीडी में 621 नए मरीज और 400 से अधिक पुराने मरीजों को देखा गया, जिसमें बुखार के 400 नए मरीज और 200 से अधिक पुराने बुखार के मरीज देखे गए। इसमें कुछ मरीजों की जांचें कराई गईं तो रिधि पुत्री रामपाल निवासी गोरालोकनाथपुर और 17 वर्षीय गजाला पुत्री रफीक निवासी सैंजना मलेरिया पाॅजिटिव पाई गईं। वहीं, 65 वर्षीय कांति देवी पत्नी तोताराम निवासी पहुंचा बुजुर्ग में डेंगू का एनएसवन पॉजिटिव मिला, जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डाॅ. वैभव राठौर ने बताया कि किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। बुखार आने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर दवा लें। सारी दवाइयां सरकारी अस्पताल में उपलब्ध हैं। घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। आसपास सफाई रखे। फुल साइज कपड़े पहने। कटे फटे फल और बाहरी चीजों को खाने से परहेज करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed