फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Malaria patients are being found in sensitive areas

Bareilly News: संवेदनशील क्षेत्रों में मिल रहे मलेरिया के मरीज

Tue, 22 Jul 2025 03:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Malaria patients are being found in sensitive areas
बरेली। मलेरिया के मामलों की रोकथाम के लिए संवेदनशील इलाकों में इनडोर रेसिड्यूल स्प्रे (आईआरएस) के बावजूद मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। इससे विभागीय कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। मानक के मुताबिक आईआरएस नहीं किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

एंटोमोलॉजिस्ट अभिषेक कुमार के मुताबिक, फतेहगंज पश्चिमी, मझगवां, मीरगंज, शेरगढ़ ब्लॉक मच्छरजनित रोगों के लिहाज से संवेदनशील हैं। 18 जुलाई तक जिले में मलेरिया के 674 मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 72 फीसदी केस इन्हीं क्षेत्रों से हैं। इन क्षेत्रों में जहां आईआरएस किया गया है, वहां भी मरीज मिल रहे हैं। जबकि, माना जाता है कि मानकों के अनुसार दो बार आईआरएस किए जाने के बाद नए केस आने की आशंका नहीं होती। इसमें लार्वा नष्ट करने से लेकर स्प्रे, फॉगिंग, साफ-सफाई आदि गतिविधियां शामिल होती हैं।
विज्ञापन

मझगवां ब्लॉक के नौहारा हसनपुर, इस्माइलपुर, नूरपुर बुजुर्ग में आईआरएस के बावजूद मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार आईआरएस के बाद भी इन गांवों में मलेरिया के नए मरीज मिलने का सिलसिला थमा नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed