{"_id":"6ab812081a0ad1265f07f934","slug":"makeshift-shops-lined-both-sides-of-the-road-narrowing-the-passage-bareilly-news-c-121-bdn1036-169706-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क के दोनों किनारों पर अस्थायी दुकानें सजीं... सिकुड़ा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क के दोनों किनारों पर अस्थायी दुकानें सजीं... सिकुड़ा रास्ता
Sun, 27 Sep 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर के बारह पत्थर मार्ग पर अवैध रूप से लगी अस्थाई दुकानेसंवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। नगर के सबसे व्यस्तम बारह पत्थर मार्ग पर सड़क के दोनों ओर सब्जी और फल की अस्थायी दुकानें लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। दुकानदारों के सड़क की पटरी और मार्ग के हिस्से तक सामान फैलाने से रास्ता संकरा हो गया है। दिनभर आवाजाही वाले इस मार्ग पर वाहनों के निकलने में परेशानी होती है। खासकर चार पहिया वाहन चालकों को एक-दूसरे से बचकर निकलना पड़ता है। लंबे समय से बनी इस समस्या के बावजूद जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।
बारह पत्थर मार्ग नगर के प्रमुख व्यावसायिक रास्तों में शामिल है। यहां सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो जाती है। सड़क के दोनों किनारों पर फल और सब्जी की दुकानें लगने से राहगीरों के लिए उपलब्ध स्थान कम हो जाता है। खरीदारी के लिए रुकने वाले ग्राहक भी अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है। व्यस्त समय में वाहनों की कतार लगने के साथ पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। खास बात यह है कि पालिका प्रशासन की ओर से मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में सब्जी और फल मंडी का निर्माण कराया जा चुका है। इसके बावजूद अधिकांश विक्रेता वहां जाने के बजाय बारह पत्थर मार्ग पर ही दुकानें लगाना पसंद कर रहे हैं। इससे एक ओर मंडी का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ मुख्य मार्ग पर अव्यवस्था बढ़ रही है।
जल्द कराएंगे समस्या का समाधान
एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि बारह पत्थर मार्ग पर अतिक्रमण और यातायात की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई के लिए बताया गया है।