{"_id":"6283ff897040504c357f9e99","slug":"make-cool-rooms-for-people-bareilly-news-bly4852087161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों, लोक भवनों और मॉल में बनेंगे कूलिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों, लोक भवनों और मॉल में बनेंगे कूलिंग सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू का प्रकोप हावी होने की आशंका जताई है। लोगों की सुरक्षा के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मंदिरों, लोक भवनों और मॉल में कूलिंग सेंटर बनाने के साथ ही स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
एडीएम एफआर संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान में लू का प्रकोप हावी होने की आशंका जताई गई है। लिहाजा, इससे होने वाली क्षति को कम करने के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने एडवाइजरी जारी कर उसका पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिला, ब्लॉक पर नोडल अधिकारी नामित किए जा रहे हैं। कलर कोडिंग के माध्यम से हीट-वेव अलर्ट के संबंध में डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाने, हीट-वेव के समय ‘क्या करें और क्या न करें’ के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी केंद्रों पर ओआरएस पैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने, स्कूलों के समय में परिवर्तन, सार्वजनिक स्थानों पर शीतल जल की व्यवस्था और श्रमिकों/कामगारों के कार्य के घंटों में परिवर्तन करने के निर्देश दिए गए हैं।
राहगीरों के लिए बनेंगे कूलिंग सेंटर
एडीएम एफआर ने मंदिरों, लोक भवनों, मॉल में कूलिंग सेंटर संचालित करने को कहा है, ताकि राहगीर गर्मी से बचाव के लिए वहां ठहर सकें। इन स्थानों पर पेयजल, शौचालय आदि की सुविधा मुहैया कराने को कहा गया है। राहगीर को किसी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाने या एंबुलेंस को कॉल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
दामिनी एप पर मिलेगी बिजली गिरने की जानकारी
मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटरोलॉजी ने बिजली गिरने की पूर्व चेतावनी देने के लिए ‘दामिनी एप’ विकसित किया है। एडीएफ एफआर ने लोगों से यह एप गूगल प्ले से मोबाइल में डाउनलोड करने की अपील की है। एप करीब 20 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने संभावित सूचना चार घंटे पहले देने में सक्षम है। इससे व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने, बचाव के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।