फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Major Sangam Dixit will be awarded the Gallantry Army Medal

Bareilly News: गैलेंट्री सेना मेडल से नवाजे जाएंगे मेजर संगम दीक्षित

Sun, 26 Jan 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Major Sangam Dixit will be awarded the Gallantry Army Medal
बरेली। पिता की प्रेरणा से सैन्य अफसर बने मेजर संगम दीक्षित को गणतंत्र दिवस पर गैलेंट्री सेना मेडल से नवाजा जाएगा। इसकी जानकारी मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। मणिपुर में आतंकवादियों के इरादे ध्वस्त करने के लिए उनको यह सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन

भरतौल निवासी पिता महेंद्र कुमार दीक्षित के मुताबिक बेटा संगम वर्तमान में 16 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात है। बीते वर्ष मणिपुर में एक ऑपरेशन के दौरान पांच आतंकवादियों को जीवित पकड़ने के साथ उनसे एक-एक एके 47 और एके 56 बरामद की थी। जान की परवाह किए बगैर वीरतापूर्ण कार्य के लिए संगम को सेना मेडल से नवाजा जाएगा। बेटे के सीने पर वीरता का पदक लगने की जानकारी से मां आदेश दीक्षित, भाई शिवम दीक्षित भी खुश हैं। बरेली कॉलेज से ग्रेजुएशन के दौरान ही उनका चयन सैन्य सेवा के लिए हो गया था। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed