फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maiya Darbar your cute ...

मैया तेरा दरबार है प्यारा...

Sat, 08 Oct 2016 01:42 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
शहर के हर कोने में बंगाली समाज की दुर्गा पूजा की धूम शुरू हो गई है। मां दुर्गा के पंडालों में ढोल नगाड़े और शंख नाद्य गूंज उठे हैं। जगह-जगह बने पंडाल में प्रतिमा के सामने जुटी भीड़ की भक्ति देखते ही बनती है। 
विज्ञापन

बंगाली एसोसिएशन की ओर से जंक्शन स्थित उत्तर रेलवे मनोरंजन सदन में कार्यक्रम शुरू हो गया है। यहां गजन बाबू के साथ बनाए गए भव्य और सुंदर पंडाल में शाम को भारी भीड़ जमा थी। पंडित देवी प्रसाद चटोपाध्याय ने मंत्रोचारण के साथ अधीवास पूजा की गई। इसके बाद मां दुर्गा, मां सरस्वती, भगवान गणेश और कार्तिके की मूर्तियों को स्थापित किया गया। इसके बाद पश्चिम बंगाल से आए ढाकियों के ढोल और नगाड़ों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इससे पहले  सुबह में आठ बजे षष्ठी पूजा की गई। पूजा अर्चना के बाद आनंद मेला शुरू हुआ।  मीडिया प्रभारी ध्रुव चटर्जी ने बताया कि सप्तमी से लेकर नवमी तक तीन दिन पंडाल में सुबह से रात तक दुर्गा पूजा की जाएगी। साथ ही प्रतिदिन भंडारा और प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज राय, चंचल डे, दिलीप चटर्जी, असीम बनर्जी, यूके मिश्रा, शिवेश डे, डा. श्यामल मित्रा, प्रहलाद राय, पीके टिक्करदार, संजय दास, ध्रुव चटर्जी का विशेष सहयोग रहा। 
विज्ञापन

रामपुर बाग स्थित दुर्गाबाड़ी में शारदीय दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत षष्ठी पूजा से हुई। शाम को आमंत्रण अधिवास और पूजा के बाद आनंद मेला शुरू हुआ। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गायक संजीव सक्सेना ने भजन व गजल पेश किया। जिसका दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। इसके अलावा बंगाली क्लब की ओर से एनइआर रेलवे इंस्टीट्यूट सहित कैंट के बाईआई बाजार, इज्जतनगर के एनईआर रेलवे इंस्टीट्यूट रोड नंबर 4, दादू मंदिर, कृष्णा नगर कालोनी, एयर फोर्स गेट में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed