{"_id":"6797f394a0d89db97b0c6734","slug":"maintain-contact-with-people-in-adopted-settlements-bareilly-news-c-4-bly1015-568641-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गोद ली गईं बस्तियों में लोगों से बनाएं रखें संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गोद ली गईं बस्तियों में लोगों से बनाएं रखें संपर्क
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई- प्रथम बरेली कॉलेज की ओर से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अनिल सक्सेना ने स्वयंसेवकों को उनकी जिम्मेदारियां बताईं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्य अत्यंत ही दुष्कर है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव यादव ने स्वयंसेवकों से कहा कि विशेष शिविर के बाद स्वयंसेवकों को घर नहीं बैठना है। गोद ली गईं मलिन बस्ती के लोगों के बीच संपर्क बनाए रखकर उनकी समस्याओं का समाधान भी करना है। स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव भी साझा किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. पंपा गौतम, चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव यादव, डॉ. संदीप रघुवंशी, शशांक गंगवार, हेमंत आदि मौजूद रहे। संवाद