फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mainstream journalism is stubborn Senior journalist Nidhi Kulpati shared her views

Bareilly News: 'अडिग है मुख्यधारा की पत्रकारिता', वरिष्ठ पत्रकार निधि कुलपति ने साझा किए विचार

Thu, 29 Aug 2024 10:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Aug 2024 10:30 AM IST
सार

वरिष्ठ पत्रकार निधि कुलपति ने कहा कि एक बार टीवी बंद हो सकता है। लैपटॉप और समाचार पत्र से भी दूर रह सकते हैं, पर फोन को दूर नहीं कर सकते। सोशल मीडिया की पकड़ गहरी है। प्रभाव देखें तो व्यापक मीडिया में सोशल मीडिया छोटी अंगुली जैसी है। तमाम उतार-चढ़ावों के बावजूद सार्थक पत्रकारिता का दौर जारी है।

विज्ञापन
Mainstream journalism is stubborn Senior journalist Nidhi Kulpati shared her views
रोटी क्लब के 73वें अधिष्ठापन समारोह में संबोधित करतीं निधि कुलपति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोटरी क्लब ऑफ बरेली का 73वां अधिष्ठापन समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एनडीटीवी की प्रबंध संपादक निधि कुलपति ने सोशल मीडिया का समाज और मीडिया पर प्रभाव विषय पर विचार साझा किए। इससे पूर्व रोटरी के जनक पॉल हैरिस के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद क्लब की पुस्तक का विमोचन किया। चीफ क्लब ट्रेनर डॉ. एके चौहान और रोटरी क्लब की टीम ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने क्लब के कार्यों को सराहा। कहा कि एक बार टीवी बंद हो सकता है। लैपटॉप और समाचार पत्र से भी दूर रह सकते हैं, पर फोन को दूर नहीं कर सकते। सोशल मीडिया की पकड़ गहरी है। प्रभाव देखें तो व्यापक मीडिया में सोशल मीडिया छोटी अंगुली जैसी है। तमाम उतार-चढ़ावों के बावजूद सार्थक पत्रकारिता का दौर जारी है। इस दौरन वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन



निधि कुलपति के साथ डॉ एके चौहान व अन्य 

सोशल मीडिया से दुनिया को निहार रहीं गृहणियां 
निधि कुलपति ने कहा कि अब सोशल मीडिया पर मिनी ब्लॉग्स हैं जो घरेलू महिलाओं के हुनर को दुनिया तक पहुंचा रही हैं। कई युवा इसके जरिये तमाम सूचनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वहीं, इसके नकारात्मक पहलू भी हैं। फेक न्यूज बड़ी अड़चन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mainstream journalism is stubborn Senior journalist Nidhi Kulpati shared her views
रोटरी क्लब ऑफ बरेली का 73वां अधिष्ठापन समारोह - फोटो : अमर उजाला

बातचीत से चिल्लाहट तक बदल चुका स्वरूप 
निधि कुलपति ने बताया कि जब न्यूज चैनल्स शुरू हुए, तब बातचीत होती थी। इसके बाद बुलंद आवाज का दौर आया। फिर तेज आवाज में बोलने लगे और अब स्थिति चिल्लाहट तक आ पहुंची है। इस बदलते स्वरूप के साथ लोगों के पास विकल्प हैं। अलग-अलग न्यूज चैनल्स की विचारधारा अलग-अलग होती है। जिसे जो सही लगे, उसे वह चुनने का अधिकार है।

अंकित अग्रवाल बने अध्यक्ष 
रोटरी क्लब ऑफ बरेली के 73वें अधिष्ठापन समारोह में पूर्व अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने सीएस अंकित अग्रवाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। क्लब की पत्रिका रोटरी बंधु का विमोचन नरेश मलिक व राजेन विद्यार्थी ने किया। डॉ. एके चौहान ने नई टीम की घोषणा की। डॉ. मनीष शर्मा प्रेसिडेंट इलेक्ट, शेखर यादव उपाध्यक्ष, शरद मेहरोत्रा सचिव, मनीष गोयल कोषाध्यक्ष, राहुल अग्रवाल सह सचिव, आत्मसरन अग्रवाल मीडिया प्रभारी बने। निदेशक मंडल में राहुल जायसवाल, पंकज श्रीवास्तव, संचित गोयल, मनोज गिरि, नितीश टंडन, अमित मनोहर, डॉ. जीतेंद्र मौर्य को लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed