फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   main accused Shah Alam has a criminal history

अगवा कर नाबालिग से दरिंदगी: पुराना अपराधी है महिला प्रधान का ससुर शाह आलम, सामने आया काला चिट्ठा

Tue, 13 Jun 2023 10:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Jun 2023 10:19 AM IST
सार

शाह आलम ने नाबालिग लड़की को अगवा कर काशीपुर में दो दिन तक रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद गांव के एक युवक को सौंप दिया। दुष्कर्म के बाद उसने तीसरे युवक के हवाले कर दिया। तीनों में बारी बारी से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। 
 

विज्ञापन
main accused Shah Alam has a criminal history
पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में दूसरे समुदाय की किशोरी को नोएडा और काशीपुर में रखकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में प्रधान के ससुर शाह आलम समेत तीन लोगों को जेल भेजा गया है। शाह आलम पुराना अपराधी है, उस पर छह मामले पहले से ही दर्ज हैं। आरोप है कि उसी ने नाबालिग लड़की को अगवा किया था। उत्तराखंड के काशीपुर ले जाकर दो दिन तक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


किशोरी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। महिला प्रधान का ससुर 55 वर्षीय शाह आलम मुख्य आरोपी है, जिस पर बरेली शहर के किला थाने में हत्या का एक, जुआ अधिनियम के दो मुकदमे, मीरगंज में अपहरण, मारपीट व दुष्कर्म के तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन


संबंधित खबर- नाबालिग से दरिंदगी: 55 साल के शाह आलम ने बरेली से किया अगवा, काशीपुर में दुष्कर्म; फिर दो युवकों को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी मुकदमों की जानकारी जुटाई जा रही है। विवेचना में ये तथ्य भी शामिल किए जाएंगे। पुलिस तथ्यों को स्पष्ट करने व सुबूत जुटाने के लिए काशीपुर व नोएडा भी जा सकती है, जहां किशोरी को रखा गया था।

ग्रामीणों में गुस्सा, अशरफ गैंग से बता रहे जुड़ाव

किशोरी के साथ हुई घटना से एक समुदाय के ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। उन्होंने बताया कि शाह आलम की अपराधियों से सांठगांठ है। जिस गांव से वह ताल्लुक रखता है, उस गांव के कुछ लोगों का जुड़ाव माफिया अतीक के भाई अशरफ से भी था। 

ये भी पढ़ें- सड़क हादसे में तीन की मौत: हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही बेवा हुई मिशबा, रफीक ने पत्नी-बेटी को खोया

ग्रामीणों को आशंका है कि कहीं शाह आलम के तार भी अशरफ के गैंग से तो नहीं जुड़े हैं। हालांकि पुलिस के पास इस तरह की कोई जानकारी अभी तक नहीं है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
 

पुलिस ने दर्ज किया किशोरी का बयान

किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि शाह आलम उससे चार महीने से बात कर रहा था। छह जून को जब वह दर्जी के यहां कपड़े लेने गई तो वह उसे गाड़ी में बैठाकर उत्तराखंड के काशीपुर ले गया। वहां किराये का कमरा लेकर उससे दुष्कर्म किया। 

ये भी पढ़ें- UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी...

उसके भाई ने शाह आलम पर रिपोर्ट करा दी तो वह खुद को साफ-पाक दिखाने के लिए गांव आ गया, वहीं गांव के इरफान उर्फ बाबू को काशीपुर भेज दिया जो उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इरफान ने उसे अपने परिचित नोएडा निवासी नदीम कुरैशी के सुपुर्द कर दिया। वह नोएडा ले जाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है लेकिन अभी कोर्ट में बयान नहीं हो सके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed