फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   55 year old man physically abused the minor girl after kidnapped

नाबालिग से दरिंदगी: 55 साल के शाह आलम ने बरेली से किया अगवा, काशीपुर में दुष्कर्म; फिर दो युवकों को सौंपा

Sun, 11 Jun 2023 03:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Jun 2023 03:37 PM IST
सार

आरोपी शाह आलम गांव की महिला प्रधान का ससुर है। वह नाबालिग लड़की को अगवा करके काशीपुर ले गया। वहां किराये का कमरा लेकर उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद गांव के युवक को सौंप दिया। उसने भी आबरू लूटी। युवक ने अपने दोस्त नदीम के पास भेज दिया। 

विज्ञापन
55 year old man physically abused the minor girl after kidnapped
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के मीरगंज से दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा अगवा की गई किशोरी उत्तराखंड के काशीपुर में पुलिस को मिल गई है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस के मुताबिक उसके साथ काशीपुर और नोएडा में तीन लोगों ने दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन


किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसी के गांव का 55 वर्षीय शाह आलम उससे बात करता था। उसकी पुत्रवधु गांव की प्रधान है। छह जून को वह गांव में दर्जी की दुकान पर कपड़े लेने गई तो शाह आलम उसे अगवा करके काशीपुर ले गया। वहां किराये का कमरा लेकर उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। इधर, किशोरी के भाई ने शाह आलम के खिलाफ मीरगंज थाने में अगवा करने की रिपोर्ट लिखा दी थी।

विज्ञापन

गांव आकर बोला- उससे शादी कर लेगा 

खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए शाह आलम यह कहकर गांव आ गया कि वह लौटकर उससे शादी कर लेगा। शाह आलम ने गांव आकर इरफान उर्फ बाबू को काशीपुर उसके पास भेज दिया। इरफान ने भी उसके दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद इरफान ने उसे अपने जानने वाले नदीम कुरैशी के पास नोएडा भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में युवक की हत्या: रामगंगा किनारे पहले की शराब पार्टी, फिर दोस्त को नदी में फेंका; एक आरोपी हिरासत में
 

नदीम ने भी उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। तीसरे दिन उसे 500 रुपये देकर फिर काशीपुर भेज दिया। वह काशीपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो शुक्रवार रात दो बजे मीरगंज पुलिस ने उसे पकड़ लिया और अपने साथ मीरगंज ले आई।

ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक मीरगंज हरेंद्र सिंह ने एसओजी टीम के साथ दो टीमें रवाना की थीं। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शाह आलम गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed