फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Main accused caught in case of rape and abortion of student

Bareilly News: छात्रा से दुष्कर्म व गर्भपात कराने के मामले में मुख्यारोपी दबोचा

Mon, 01 Jul 2024 06:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Main accused caught in case of rape and abortion of student
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने एवं गर्भपात कराने के मामले में आरोपी विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, छात्रा की सहेली को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि छात्रा के पिता की तरफ से आरोपी विशाल के खिलाफ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसके बाद से आरोपी फरार था। उसी ने छात्रा की सहेली से उसका गर्भपात कराने को कहा था। गर्भपात के बाद छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसकी सहेली भी फरार थी। वहीं, गांव के ही एक और युवक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

छात्रा की हालत में सुधार
छात्रा की हालत में सुधार होने की जानकारी पर महिला पुलिस रविवार को छात्रा के बयान दर्ज करने के लिए बरेली गई थी। थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ होगी। मामले में संलिप्तता पाने पर सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed