फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   maid raped on the pretext of marriage

नौकरानी से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Sat, 21 Aug 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
maid raped on the pretext of marriage
rape case - फोटो : अमर उजाला

पत्नी को पता चला तो नौकरानी से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
बरेली। मकान मालिक आरिफ खां ने घर में काम करने वाली महिला को शादी का झांसा देकर उससे एक साल तक दुष्कर्म किया। पत्नी को घटना का पता चला तो आरिफ ने नौकरानी को घर से निकाल दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरिफ पर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरिफ खां के घर एक महिला झाड़ू, पोछा और बर्तन धोने का काम करती थी। आरिफ उसे एक हजार रुपये महीना देता था। वह अन्य घरों में भी काम करके परिवार का भरण पोषण करती है। महिला का कहना है कि आरिफ ने दूसरी शादी का झांसा देकर उसके साथ एक साल तक दुष्कर्म किया। उसने दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बनाई। इसका पता उसे बाद में चला। उससे संबंधों की बात आरिफ की पत्नी को पता चली तो इसके बाद आरिफ ने उसे धक्के मारकर निकाल दिया। कहा, किसी को यह बात बताई तो वह वीडियो वायरल कर देगा। वह थाने बारादरी शिकायत करने गई। वहां आरिफ भी पहुंच गया। उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाना बारादरी में आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed