फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   "Mahatma Jyotiba Phule was a movement in itself.

Bareilly News: ''''महात्मा ज्योतिबा फुले अपने आप में थे आंदोलन''''

Thu, 11 Apr 2024 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 11 Apr 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
"Mahatma Jyotiba Phule was a movement in itself.
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पांचाल गृह में महात्मा ज्योतिबा फुले की 197वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित व्याख्यान माला में बीते साल हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि डीयू में हिंदी के विभागाध्यक्ष प्रो. श्योराज सिंह बेचैन ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले खुद में एक आंदोलन थे। उन्होंने भारतीय सामाजिक परंपरा के मूल को समझा। सामाजिक चेतना को जगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले व डॉ. बीआर आंबेडकर भारतीय समाज के वे हीरे थे, जिन्होंने समाज को आगे बढ़ाने का रास्ता चुना। संचालन महात्मा ज्योतिबा फुले अनुसंधान एवं अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. सुरेश कुमार ने किया। विगत वर्ष महात्मा ज्योतिबा फुले से संबंधित निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई थी। विजेता शुभ्रा भास्कर व राजेश कुमार सम्मानित हुए। कुलपति ने उन्हें प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न दिया। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह, प्रो. विजय बहादुर, प्रो. सुमित्रा कुकरेती, प्रो. सुधीर कुमार वर्मा, प्रो. रश्मि अग्रवाल उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed