फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mahant sitting on Dharna against Swami Prasad Maurya in Bareilly

Swami Prasad Maurya: सपा नेता पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग, बरेली में अनशन पर बैठे महंत; दी ये चेतावनी

Mon, 04 Sep 2023 03:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Sep 2023 03:13 PM IST
सार

स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों से आहत महंत ने बताया कि उन्होंने 31 अगस्त को थाना बारादरी में तहरीर दी थी, लेकिन अभी तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मजबूरन उन्हें अनशन पर बैठना पड़ा। इसके बाद भी अगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है तो वह खाना-पीना छोड़ देंगे। 

विज्ञापन
Mahant sitting on Dharna against Swami Prasad Maurya in Bareilly
स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ अनशन पर बैठे महंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर बरेली में पंडित सुशील पाठक अनशन पर बैठ गए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों से आहत सुशील पाठक ने 31 अगस्त को थाना बारादरी में तहरीर दी थी। महंत ने चेतावनी दी थी कि अगर रविवार रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो वह अनशन शुरू करेंगे। इसी क्रम में उन्होंने मंदिर शिरडी साईं धाम परिसर में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ अनशन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


साईं मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य आए दिन हिंदू धर्म और ब्राह्मणों पर विवादित बयान देते हैं। सपा नेता ने हिंदू धर्म को धोखा बताकर और मंदिरों को तोड़ने जैसे बयान देकर हद पार कर दी है। इससे देश के एक बड़े वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं। महंत ने आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने कई बार अपने भाषण के माध्यम से हिंदू समाज को आपस में बांटने व लड़ाने का प्रयास किया है, जिससे हिंदू धर्म को मानने वालों की आस्था को ठेस पहुंची है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी: बरेली के युवक ने इंस्टाग्राम पर लिखा- बाबा की मौत मंडरा रही है; गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आमरण अनशन की चेतावनी दी 

सुशील पाठक ने सवाल उठाया कि जब नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर देशभर में एफआईआर हो सकती हैं तो स्वामी प्रसाद मौर्य पर क्यों नहीं ? महंत ने आगे कहा कि सपा नेता के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए उन्होंने 31 अगस्त को थाना बारादरी में प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन अभी तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। मजबूर होकर उन्हें अनशन पर बैठना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर मंगलवार शाम तो स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो वे आमरण अनशन शुरू करेंगे। 


 

महंत ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे व्यक्ति की जगह जेल या पागलखाना है। उन्होंने सपा नेता को मानसिक विक्षिप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जैसे नूपुर शर्मा को पार्टी से बाहर निकाल दिया था, वैसे ही अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य को भी तुरंत पार्टी से निकाल देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed