फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mahant arrested while going to protest with supporters in Bareilly

Bareilly News: समर्थकों के साथ प्रदर्शन करने जा रहे महंत गिरफ्तार, 40 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 22 Apr 2025 01:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Apr 2025 01:59 PM IST
सार

पुलिस पर मारपीट के आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाने वाले महंत को गिरफ्तार कर लिया गया। वह अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन करने थाने जा रहे थे। पुलिस ने महंत के समर्थकों को खदेड़ दिया। 

विज्ञापन
Mahant arrested while going to protest with supporters in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में महंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिशारतगंज क्षेत्र में मारपीट में गंभीर घायल किसान की अस्पताल में हुई मौत के मामले में पुलिस पर मुकदमे की धाराओं में खेल करने का आरोप लगाते हुए महंत व उनके समर्थकों ने सोमवार को थाने पर प्रदर्शन करने की कोशिश की। उससे पहले ही पुलिस ने महंत के समर्थकों को खदेड़ दिया। महंत समेत उनके 40 अज्ञात समर्थकों पर कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव जलालनगर निवासी किसान उम्मीद खां (55 वर्ष) सात अप्रैल को बेहटा बुजुर्ग गांव चौराहे पर टेंट दुकान के व्यापारी से बात कर रहे थे। उसी समय उन्हीं के गांव जलालनगर निवासी रईस अहमद, अमीर अहमद व तसव्वर ने डंडों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस पर सांठगांठ का आरोप 
मृतक के परिजन मामला हत्या में तरमीम कराना चाहते थे। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अन्य धाराओं में दो नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया। मृतक के बेटे सरफराज ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे। मृतक उम्मीद खां के परिवार की पैरवी कर रहे महंत विजय देव नाथ ने पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट डाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: 'सबके राज से पर्दा उठाएंगे...' नाटकीय ढंग से घर लौटा लापता शिक्षक, अपनों से ही छिड़ी रार

महंत विजय देव नाथ सोमवार को थाने पर प्रर्दशन के लिए जलालनगर गांव से समर्थकों के साथ आ रहे थे। उसी दौरान महंत सीओ व अन्य पुलिसकर्मियों से उलझ गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने समर्थकों की छह बाइक, एक कार व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि एसआई यशपाल सिंह की ओर से महंत समेत 40 अज्ञातों पर कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed