फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mahakumbh buses will return from 7, transport system will improve from 8

Bareilly News: महाकुंभ से बसों की वापसी सात से, आठ से सुधरेगी परिवहन व्यवस्था

Mon, 03 Feb 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh buses will return from 7, transport system will improve from 8
बरेली। परिक्षेत्र की परिवहन व्यवस्था में आठ फरवरी से सुधार दिखने लगेगा। महाकुंभ के लिए प्रयागराज गईं रोडवेज की 580 बसों की सात फरवरी से वापसी शुरू हो जाएगी। प्रयागराज रूट पर लगाई गईं 32 एसी बसों को भी उनके रूटों पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो की 580 बसों को प्रयागराज भेजा गया है। 32 एसी बसों को भी प्रयागराज रूट पर यात्रियों का दबाव बढ़ने के बाद प्रयागराज रूट पर लगा दिया गया। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में हादसे के बाद प्रयागराज अप-डाउन करने वाली एसी बसें भी तीन दिन तक प्रयाराज में फंसी रहीं। अब इन बसों का संचालन सामान्य हो गया है। 580 बसें छह फरवरी तक प्रयागराज में सेवा देंगी और सात फरवरी से वापसी करने लगेंगी। बरेली-प्रयागराज रूट पर लगाई गईं रोडवेज की 14 एसी बसें शनिवार के बाद रविवार को भी फुल होकर चलीं। सेटेलाइट बस अड्डे से ही यह बसें फुल होकर चलीं। बसंत पंचमी अमृत स्नान के बाद प्रयागराज से आने वाली बसें भी फुल होकर आ रही हैं।
विज्ञापन

सेवा प्रबंधक धनजीराम ने बताया कि प्रयागराज के अलावा दिल्ली विधानसभा चुनाव ड्यूटी में भेजी गईं 13 बसों की भी सात फरवरी को वापसी हो जाएगी। इसके बाद परिक्षेत्र की परिवहन व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed