{"_id":"58ee594f4f1c1b6137cf79c4","slug":"mahadani-ready-ima-blood-donation-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादानी रहे तैयार, आईएमए के साथ लगेगा रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादानी रहे तैयार, आईएमए के साथ लगेगा रक्तदान शिविर
बरेली।
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Mahadani ready, IMA Blood Donation Camp
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछली बार रक्तदान से चूकने वाले और पहली बार रक्तदान करके पुण्य कमाने वाले लोग तैयार हो जाएं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लोगों को जीवनदान देने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन 18 अप्रैल को होगा। इस बार शिविर आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से लगाया जा रहा है, जिसमें सभी महादानी अमर उजाला कैंपस में सुबह 10 बजे से जुटेंगे।
18 अप्रैल को अमर उजाला अपना स्थापना दिवस मनाता है। हर साल इस मौके पर बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन होता है जिसमें बड़ी संख्या में महादानी शामिल होते हैं। इस बार कैं प आईएमए ब्लड बैंक के साथ लगाया जाएगा। आईएमए की टीम का सहयोग रहेगा। रक्तदान के लिए लोगों का स्वागत है।
आईएमए की खासियत
आईएमए ब्लड बैंक की निदेशक डॉ. अंजू उप्पल ने बताया कि आईएमए ब्लड बैंक में नैटके माध्यम से खून की जांच की जाती है, जिससे खून में मौजूद छोटे से छोटे जीवाणु और विषाणुआें को भी पकड़ा जा सकता है। जो जांच कभी-कभी पास हो जाती हैं उन्हें भी नैट के माध्यम से पकड़ते हैं। इसी मशीन की वजह से आईएमए के एक यूनिट खून के लिए मरीज को 1500 रुपये देने होते हैं।
विज्ञापन
एनएसएस भी आएगा साथ
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की एनएसएस प्रभारी डॉ. अर्चना राजपूत ने बताया कि इस बार अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए जा रहे ब्लड डोनेशन कैंप में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की बालिकाओं का भी विशेष सहयोग रहेगा। इन्हाेंने जगह- जगह कैंप का प्रचार शुरू कर दिया है। इस बार कैंप में अधिक से अधिक रक्तदाता जुटाने का प्रयास रहेगा।