फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maha Aarti will be held on the Ramganga Ghat on the eve of Pran Pratistha

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: बरेली में रामलला के स्वागत में दीपों से रोशन होगा रामगंगा तट, आतिशबाजी से आसमान

Sun, 21 Jan 2024 09:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Jan 2024 09:02 AM IST
सार

श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में बरेली के रामगंगा तट पर रविवार शाम महाआरती होगी। इसमें बड़ी तादाद में लोग शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Maha Aarti will be held on the Ramganga Ghat on the eve of Pran Pratistha
श्री राम गंगा आरती आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने किया जनसंपर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में श्री राम गंगा आरती आयोजन समिति, क्लब थारियंस और छोटी सी आशा के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को प्रभु श्रीराम की अचल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर रामगंगा तट पर दिव्य आरती होगी। शनिवार को जनसंपर्क कर लोगों को आमंत्रित किया गया।

विज्ञापन


आयोजन समिति के संयोजक अमित भारद्वाज के मुताबिक राजीव खुराना, आशु अग्रवाल, पारुल मलिक धवन, जीतू देवनानी, राजू उपाध्याय, आशुतोष सिंह चौहान, विजय सिंह ने रामगंगा की स्वच्छता और निर्मलता के संकल्प के साथ डेढ़ साल पहले आरती शुरू की थी। इसी क्रम में रविवार को रामगंगा तट पर महाआरती की जाएगी। इसमें बड़ी तादाद में लोग शामिल होंगे। 
विज्ञापन


ये होंगे मुख्य अतिथि 
मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार सहित अन्य अफसर व जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। अमर उजाला इस आयोजन में मीडिया सहयोगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब थारियंस के अध्यक्ष राजीव खुराना ने बताया कि महाआरती के साथ दीप जलाएंगे। आशु अग्रवाल ने आतिशबाजी करने की बात कही। समिति के अध्यक्ष राजू उपाध्याय ने खुशी जताई। जीतू देवनानी ने डीएम और डीएफओ के प्रयास को सराहा। यहां तपन गुप्ता, शिवम गुप्ता, अमित शर्मा, संजू, रोली खुराना, सुबोध भारद्वाज, हेमंत अग्रवाल, मीतू अग्रवाल अन्य मौजूद रहे।

महाआरती के बनें साक्षी
शनिवार को पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया। लोगों से रामगंगा के तट पर पहुंचकर या मेयर के कैंप कार्यालय पहुंचकर आयोजन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्र जागरण युवा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशु अग्रवाल ने रामगंगा तट को दीप और फूलों से सजाने और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। यहां सरदार हरमीत सिंह, सौरभ शर्मा, अमित शर्मा, सरदार मंजीत मरवाह, विक्रम गुप्ता, विपुल गर्ग, सौरभ अग्रवाल, गुलशन नंदा अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed