फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Magalganj toll plaza will start soon on Delhi Lucknow highway

यूपी: एक महीने बाद और महंगा हो जाएगा लखनऊ का सफर, चार जगह देना होगा टोल टैक्स

Sat, 23 Sep 2023 07:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 07:09 AM IST
सार

बरेली से सीतापुर होते हुए लखनऊ तक पहुंचने के लिए अभी तीन जगह टोल टैक्स देना पड़ता है। लखीमपुर जिले के मैगलगंज में भी टोल प्लाजा बनकर तैयार हो गया है। यहां भी जल्द टोल वसूली शुरू हो जाएगी। ऐसे में बरेली से लखनऊ के बीच वाहन मालिकों को चार जगह टोल टैक्स देना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Magalganj toll plaza will start soon on Delhi Lucknow highway
टोल प्लाजा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक महीने बाद लखनऊ का सफर और महंगा हो जाएगा। लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज में भी टोल प्लाजा बनकर तैयार है। दरें तय होने के बाद वहां भी टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा। बरेली से लखनऊ की दूरी 256 किलोमीटर है। इतनी दूरी में अभी तीन जगह टोल देना पड़ता है। अगले माह से चार जगह टोल टैक्स अदा करना पड़ेगा।

विज्ञापन

बरेली से लखनऊ तक हो जाएंगे चार टोल 

बरेली से सीतापुर होते हुए लखनऊ तक पहुंचने के लिए अभी तीन टोल प्लाजा पार करने पड़ते हैं। सीतापुर से लखनऊ के बीच खैराबाद और इंटौजा में टोल प्लाजा पहले से ही हैं। अप्रैल में फरीदपुर टोल प्लाजा भी शुरू हो गया। इसके अलावा लखीमपुर में मैगलगंज टोल प्लाजा भी बनकर तैयार हो गया है। यहां भी जल्द टोल वसूली शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन

जेब पर पड़ेगा 130 रुपये का अतिरिक्त बोझ

नेशनल हाईवे पर रोज औसतन 18 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने प्रक्रिया पूरी कराने के लिए दिल्ली स्थित मुख्यालय को पत्रावली भेज दी है। टोल वसूली का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। दरें तय नहीं हुईं हैं लेकिन मार्ग की लंबाई को देखते हुए एक बार में करीब 130 रुपये का बोझ जेब पर पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदपुर टोल पर नई दरें हो चुकी हैं लागू 

शाहजहांपुर में रोजा बाइपास चालू होने के बाद बुधवार रात 12 बजे से फरीदपुर टोल की दरें बढ़ाई गई थीं। इससे शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ का सफर महंगा हो गया है। औसतन 30 लाख रुपये प्रतिदिन टोल टैक्स मिलता है। अब 34 लाख रुपये प्रतिदिन वसूली होगी।
 

टोल की पुरानी व नई दरें वाहन पहले अब
  एक बार  - दो बार एक बार - दो बार
कार, जीप, वैन     100 -130   150 - 195
हल्के वाणिज्यिक वाहन और मिनी बस 160 - 210 240 - 310
बस और ट्रक 340 - 505 435 - 655
तीन धुरी वाणिज्यिक वाहन 370 - 555 475 -  715
4 से 6 धुरी वाले बड़े वाहन 530 - 795 685 - 1025
सात व उससे अधिक धुरी वाले वाहन 645 - 965 830 - 1245

(नोट : टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए मासिक पास की दर 330 रुपये ही रहेगी।) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed