फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Madrasa operator going to Delhi by bus missing from Nawabganj

Bareilly News: बस से दिल्ली जा रहा मदरसा संचालक नवाबगंज से लापता

Fri, 15 Aug 2025 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Madrasa operator going to Delhi by bus missing from Nawabganj
नवाबगंज। अपनी ससुराल पलिया सिंघाई से निजी बस से दिल्ली जा रहे एक मदरसा संचालक को पुलिस ने रिछोला चौकी पर उतार लिया। अब मदरसा संचालक के चार दिनों से लापता होने पर बृहस्पतिवार को उनके भाई ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायतीपत्र सौंपा है।
विज्ञापन


जनपद रामपुर के रहने वाले शन्नू मलिक ने बताया कि उनका चचेरा भाई अब्दुल मजीद, जो तहसील फरीदपुर के थाना भुता क्षेत्र के गांव फैजनगर में पिछले एक दशक से अधिक समय से मदरसा चला रहा है। नौ अगस्त को शाम करीब चार बजे मदरसा संचालक अब्दुल मजीद अपनी ससुराल सिंघाई से निजी बस से बैठकर दिल्ली जा रहा था कि रात करीब डेढ़ बजे थाना नवाबगंज की रिछोला किफायतुल्ला स्थित पुलिस चौकी पर पुलिस ने बस को रुकवाकर उसे उतार लिया था।
विज्ञापन

जब मदरसा संचालक दिल्ली नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई तो यह जानकारी बस चालक ने उसके भाई शन्नू मलिक को दी। बृहस्पतिवार को बरेली कोतवाली पुलिस से पता करके नवाबगंज पहुंचे शन्नू मलिक ने पुलिस से अपने भाई के बारे में जानकारी की, लेकिन उन्होंने भी कोई जानकारी होने से इन्कार कर दिया। मदरसा संचालक के भाई ने एसएसपी के अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत करते हुए भाई को खोज निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार ने बकाया है कि मामले में न ही शिकायत हुई है न ही पुलिस को जानकारी है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed