फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Made obscene video of a girl after making friends on Instagram

Bareilly News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बनाई युवती की अश्लील वीडियो

Sun, 07 Dec 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Made obscene video of a girl after making friends on Instagram
बरेली। प्रेमनगर की युवती से सुभाषनगर के युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल कर शादी भी कर ली। अब युवती ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

युवती ने प्रेमनगर थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह को बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये सुभाषनगर क्षेत्र निवासी अभय वर्मा से हो गई थी। अभय ने उसे बातों में फंसाकर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर अभय शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। आरोप है कि अभय और उसके दोस्त माधुरी, जितिन और मामा नितिन कुमार उसे एक वकील के यहां ले गए। वहां जबरन आर्य समाज के विवाह प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर करा लिए।
विज्ञापन

वहां हाईस्कूल और इंटर के शैक्षिक प्रमाणपत्र, सोने के कंगन और नौ हजार रुपये अभय ने ले लिए। फिर धमकी देकर अभय ने अपने पक्ष में बयान देते हुए उससे वीडियो बनाया। अभय के पास अब भी उसका अश्लील वीडियो है जिसे वायरल करने की धमकी दी जा रही है। 27 नवंबर को अभय ने युवती के घर जाकर शराब के नशे में हंगामा किया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। प्रेमनगर थाने में युवती की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed