फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lucknow Highway: Truck jammed at Hulasangra crossing even the next day

लखनऊ हाईवे: हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ट्रक खराब होने से अगले दिन भी जाम

Fri, 27 Nov 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Highway: Truck jammed at Hulasangra crossing even the next day
हुलासनगरा में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पुलिस ने जैतीपुर और कसरक संपर्क मार्ग से वाहनों को गुजारा तो उन पर भी लगा जाम
विज्ञापन

देर रात तक सामान्य नहीं हो सके हालात, कई किलोमीटर तक जाम में फंसे रहे वाहन

फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर बुधवार दोपहर फतेहगंज पूर्वी और कटरा के बीच लगा जाम रात करीब दो बजे के बाद खुल पाया। कुछ घंटों की राहत के बाद बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे हुलासनगरा क्रॉसिंग के आगे एक ट्रक खराब हो गया, जिससे फिर जाम लग गया। कुछ ही देर में कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। देर रात तक जाम नहीं खुल सका।

जाम के दौरान ट्रेनों को गुजारने के लिए हुलासनगरा क्रॉसिंग बीच-बीच में बंद करने से जाम और भीषण हो गया। कटरा से लेकर फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने जैतीपुर और कसरक संपर्क मार्ग से वाहनों को गुजारना शुरू किया तो उन पर भी जाम लग गया। इधर हाईवे पर जाम के दौरान शाम करीब पांच बजे फतेहगंज पूर्वी थाने के सामने फ्लाईओवर पर चढ़ते समय कानपुर से बरेली जा रही एक कार में ट्रक की साइड लग गई। इस पर दोनों के चालक आपस में उलझ पड़े। नोकझोंक होने से किसी तरह रेंग रहे वाहनों के पहिये पूरी तरह थम गए। करीब आधा घंटे तक सड़क पर नोकझोंक होती रही। फिर फतेहगंज पूर्वी थाने के दरोगा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाकर वाहनों को निकलवाना शुरू किया। देर रात तक फतेहगंज पूर्वी और मीरानपुर कटरा थाने की पुलिस जाम खुलवाने की मशक्कत करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed