फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   LPG tanker collided with the divider af after hitting the pole in bareilly

Bareilly News: खंभे से टकराने के बाद डिवाइडर से भिड़ा एलपीजी का टैंकर, दो घंटे वनवे रहा हाईवे

Sun, 03 Nov 2024 03:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Nov 2024 03:09 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात बड़ा हादसा होने से बचा। एलपीजी से भरा टैंकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद डिवाइडर से जा भिड़ा। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
LPG tanker collided with the divider af after hitting the pole in bareilly
हादसे के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात से एलपीजी गैस लेकर बरेली के परसाखेड़ा स्थित प्लांट आ रहा एक टैंकर शिवनगर कॉलोनी के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से भिड़ गया। हादसे के बाद दो घंटे तक बरेली-रामपुर रोड को वनवे करके वाहन गुजारे गए। प्रथमदृष्टया कैंटर चालक के नशे में होने की वजह से हादसे की बात सामने आई है।

विज्ञापन


जौनपुर निवासी हरीश चंद्र यादव गैस टैंकर (कैप्सूल) पर चालक है। वह कच्छ (गुजरात) से एलपीजी गैस लेकर परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित भारत गैस बॉटलिंग प्लांट लेकर आ रहे थे। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक हरीश शराब के नशे में था। रात करीब नौ बजे सीबीगंज क्षेत्र में शिवनगर कॉलोनी के सामने पहुंचने पर टैंकर अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन


टक्कर लगने से बिजली का खंभा टेढ़ा हो गया। इसके बाद टैंकर डिवाइडर से जा भिड़ा। हादसे के समय बिजली आपूर्ति चालू थी। टक्कर से कई जगह बिजली तार टूट गए। गनीमत रही कि कोई करंट की चपेट में नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ओर रोके वाहन, लगी लंबी कतारें
मौके पर पहुंची पुलिस ने एहतियातन के दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही को रोक दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुरक्षा के लिहाज से टैंकर के चारों तरफ से घेरा बना लिया गया। चेक किया कि कहीं से गैस रिसाव तो नहीं हो रहा। 

फिर क्रेन मंगवा कर पोल को सीधा कराया और टूटे तारों को जोड़ा गया। इस दौरान एक लेन से ही वाहन गुजारे गए। हादसे की वजह से सीबीगंज, किला, कर्मचारीनगर, मेगा ड्रीम कॉलोनी, मिनी बाइपास आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रात नौ से 11 बजे तक प्रभावित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed