फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lowest number of complaints resolved in Nawabganj; highest in Baheri.

Bareilly News: नवाबगंज में सबसे कम और बहेड़ी में सबसे ज्यादा शिकायतों का निस्तारण

Sun, 06 Sep 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 06 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Lowest number of complaints resolved in Nawabganj; highest in Baheri.
बरेली। तहसील सभागारों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मीरगंज में कमिश्नर शंभू कुमार की अध्यक्षता में 34 फरियादियों ने शिकायतें कीं। इनमें से पांच शिकायतें निस्तारित की गईं। बहेड़ी में एडीएम (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में कुल दर्ज की गईं 21 शिकायतों में से सात का ही निस्तारण किया जा सका। फरीदपुर में एसडीएम विदुषी सिंह की अध्यक्षता में 43 दर्ज शिकायतों में से छह का ही निस्तारण किया गया। नवाबगंज में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संतोष सिंह और एसडीएम सचिन कुमार की अध्यक्षता में 48 में से दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। आंवला में एसडीएम सुशील मिश्रा की अध्यक्षा में 31 में चार शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिकता से शिकायत के निस्तारण के निर्देश
मीरगंज/शाही। कमिश्नर शंभू कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा, शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। निस्तारण में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। दर्ज कराई गईं शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित 10, आपूर्ति विभाग की 10, पुलिस की पांच, विकास की तीन और विद्युत निगम की तीन शिकायतें शामिल रहीं। इसके बाद कमिश्नर ने तहसील परिसर स्थित कोर्ट का निरीक्षण किया। वहां मामलों की जानकारी प्राप्त की। कामकाज में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। कार्यालय में अभिलेख देखे। तहसील सभागार में कार्यक्रम के बाद कमिश्नर ने गांव मकड़ी खोय पहुंचकर बहगुल नदी की कटाने से बचाव के लिए कराए गए कार्यों का जायजा लिया। यहां बाढ़ खंड ने दो करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से पत्थरों की पिचिंग कराई है। उन्होंने अधिकारियों को जलस्तर की लगातार निगरानी के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ देवयानी, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसडीएम निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष कुमार, सीओ अजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

नदेली रोड के जल्द निर्माण की मांगबहेड़ी। एडीएम (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह से किसानों ने गन्ना मिल पर बकाया मूल्य भुगतान अदा कराने की मांग की। मोहल्ला जाजू नागर, आदर्श कॉलोनी, केशव पुरम, टीचर्स कॉलोनी और सिंह गौंटिया के लोगों ने निर्माणाधीन नदेली रोड के कार्य की गति धीमी होने की शिकायत की। आरोप है कि एक दिन काम के बाद पांच दिन बंदी रहती है। उन्होंने निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की, जिससे आवागमन बाधित न हो। इस दौरान नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह, राजस्व निरीक्षक शमशेर सिंह, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थायी डिवाइडरों को हटाने की मांगनवाबगंज। समाधान दिवस में ए़डीएम (वित्त एवं राजस्व) संतोष सिंह और एसडीएम सचिन यादव ने शिकायतें सुनीं। चंदुआ चमरौआ गांव के प्रसादीलाल ने बताया कि गांव स्थित तालाब पर कुछ ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर लिया है। आरोप है कि राजस्व कर्मचारियों से सांठगांठ कर शिकायतों का निस्तारण नहीं होने दिया जा रहा है। इसपर एडीएम ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बरौर गांव के किराना व्यापारी मुस्तर अली ने बताया कि सेंथल में यूनानी चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक मरीजों से अभद्रता करते हैं। बिना दवा दिए लौटा देते हैं। वहीं, अधिवक्ता उपेंद्र कुमार ने अस्थायी डिवाइडरों को हटाने की मांग की, जिससे अतिरिक्त दूरी तय न करनी पड़े। इस दौरान खंड विकास अधिकारी महेशचंद्र शाक्य, नायब तहसीलदार कुशाग्र प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
अधिकारियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित
बहेड़ी/आंवला/नवाबगंज। शिक्षक दिवस पर समाधान दिवस के बाद अधिकारियों ने उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। बहेड़ी में एडीएम (प्रशासन), एसडीएम, तहसीलदार भानु प्रताप और खंड शिक्षा अधिकारी दमखोदा डॉ. जगदीश कुमार ने शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों में मोहम्मद इस्राइल, सहायक अध्यापक कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नरकुंडा, प्रभुनाथ प्रसाद सहायक अध्यापक कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरनियां, आकांक्षा मिश्रा सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय टाह कासमपुर विकास क्षेत्र दमखोदा और सर्वेश कुमार सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय लखा विकास क्षेत्र शेरगढ़ शामिल रहे। आंवला में शिक्षक सरिता सागर, उर्वशी शर्मा, निधि श्रीवास्तव, निर्मेष सिंह, हेमंत कुमार, गौरव सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। नवाबगंज में एडीएम (वित्त एवं राजस्व), एसडीएम, सीओ नीलेश मिश्रा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय अधकटा नजराना के सहायक अध्यापक संजीव सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय गरेम की इंचार्ज अध्यापक ज्योति सक्सेना और प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अर्जुन सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संवाद

शिक्षक दिवस पर 500 से अधिक शिक्षक सम्मानित
फरीदपुर। शिक्षक दिवस पर फरीदपुर स्थित एक रिजॉर्ट में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। माध्यमिक शिक्षा के पूर्व निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने यह आयोजन किया, जिसमें 500 से अधिक शिक्षक सम्मानित हुए। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री सुभाषिनी जायसवाल, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों और विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह प्रिंस समेत कई मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिक्षकों को समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी और राष्ट्र की प्रगति का आधार बताया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ जीवन जीने की कला सिखाने और तकनीकी युग में सही दिशा देने का आह्वान किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली रामाड्या कुमार ने शिक्षण पद्धतियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। डायट प्राचार्य राजेश कुमार ने आयोजन को प्रेरणादायी बताया। आयोजक डॉ. महेंद्र देव ने शिक्षकों के सम्मान को गौरव की बात कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed