फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Low voting at BSP candidate booth in Aonla lok sabha seat

लोकसभा चुनाव: आंवला में बसपा प्रत्याशी के बूथ पर हुई कम वोटिंग, कई केंद्रों पर 50 फीसदी से कम हुआ मतदान

Sun, 12 May 2024 01:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 May 2024 01:53 PM IST
सार

आंवला विधानसभा क्षेत्र के 342 बूथों में कई पर मतदाताओं ने मतदान में बेरुखी दिखाई है। बसपा प्रत्याशी और नगर पालिका के चेयरमैन आबिद अली के मतदान केंद्र पर ही हालात ठीक नहीं रहे। 

विज्ञापन
Low voting at BSP candidate booth in Aonla lok sabha seat
मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए सात मई को हुए मतदान के बाद अब निर्वाचन कार्यालय ने विधानसभावार बूथों पर हुए मतदान के आंकड़े जारी करने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को बरेली की कैंट के अलावा आंवला विधानसभा क्षेत्रों में बूथवार हुए मतदान के आंकड़े जारी किए गए। 

विज्ञापन


आंवला लोकसभा की आंवला विधानसभा क्षेत्र के 342 बूथों में कई पर मतदाताओं ने मतदान में बेरुखी दिखाई है। बसपा प्रत्याशी और नगर पालिका के चेयरमैन आबिद अली के मतदान केंद्र पर ही हालात ठीक नहीं रहे। आबिद अली ने सुभाष इंटर कॉलेज में मतदान किया। यहां बूथ नंबर 283 पर 1254 में से 582, बूथ संख्या 284 पर 1054 में 480 और बूथ संख्या 285 पर 1119 में से 516 मतदाता ही वोट देने पहुंचे। यानी 50 फीसदी से कम वोट पड़े। 
विज्ञापन


वहीं बूथ संख्या 309 कन्या इंटर कॉलेज दक्षिणी पर 1162 में से 477 मतदाताओं ने ही वोट दिया। विधानसभा क्षेत्र के 342 बूथों पर 3,21,863 में से 1,88,985 मतदाता ही वोट देने पहुंचे। इस कारण 58.72 फीसदी मतदान हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बूथ पर 17.04 फीसदी मतदान
वहीं, बरेली लोकसभा सीट की कैंट विधानसभा के बूथ नंबर 238 रविंद्र नाथ टैगोर इंटर कॉलेज सदर बाजार के कमरा नंबर तीन में सबसे कम महज 17.04 फीसदी मतदान हुआ। यहां 722 में से 123 मतदाताओं ने ही मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसी मतदान केंद्र के कमरा नंबर छह बूथ संख्या 241 पर 27.97 फीसदी मतदान हुआ। यहां 758 में से 212 मतदाता ही वोट डालने मतदान केंद्र तक तक पहुंचे। 

बूथ संख्या 41 रस्तोगी धर्मशाला मलूकपुर कमरा नंबर एक में सबसे ज्यादा 69.97 फीसदी मतदान हुआ। यहां 1039 में से 727 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कुल 366 मतदेय स्थलों में महज 13 केंद्रों पर ही 60 फीसदी या इससे ज्यादा मतदान हुआ। कुल 3,81,378 में से 1,91,486 मतदाताओं ने ही मतदान किया। कैंट विधानसभा में मतदान प्रतिशत 50.21 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed