{"_id":"61b659b3e72fd30ef5711a45","slug":"low-purchasing-centre-will-close-bareilly-news-bly4690484190","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद: बंद किए जाएंगें कम खरीद वाले क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद: बंद किए जाएंगें कम खरीद वाले क्रय केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। क्रय केंद्रों पर धान की आवक कम होने के बाद खाद्य विपणन विभाग अब क्रय केंद्रों की संख्या कम करने की तैयारी में है। जिले में दूर-दराज के क्षेत्रों में खोले गए धान क्रय केंद्र बंद किए जाएंगें। मुख्यालय से निर्देश आने के बाद यह कवायद शुरू की गई है।
समर्थन मूल्य पर धान खरीद प्रक्रिया इस बार एक अक्टूबर से शुरू की गई थी। 31 जनवरी तक चलने वाले धान खरीद सत्र के तहत अब तक एक लाख 35 हजार मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है। पिछले ढाई महीने से चल रही खरीद प्रक्रिया में अब तक ज्यादातर किसान धान बेच चुके हैं। ऐसे में क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मंडी परिसर में बनाए गए क्रय केंद्रों को छोड़ दें तो बाकी जगह किसान नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में इन केंद्रों को अब बंद किया जाएगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया खरीद में शामिल सभी क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधक से उन क्रय केंद्रों की सूची मांगी गई है। जहां किसान नहीं पहुंच रहे। उन्होंने बताया पश्चिमी उप्र प्रदेश में धान खरीद एक महीने पहले शुरू हो जाती है। इस वजह से यहां अंतिम महीने में नाममात्र ही धान क्रय केंद्रों पर पहुंचता है। मंडी परिसर में बने क्रय केंद्रों पर निगरानी आसान होती है। इसको देखते हुए मंडी परिसर में चल रहे सभी क्रय केंद्र पहले की तरह चलते रहेंगे।