{"_id":"5d22610f8ebc3e6cc8024c93","slug":"loving-couple-body-found-hanging-on-tree-in-lakhimpur-kheri-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, घरवाले और पुलिस बता रही आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, घरवाले और पुलिस बता रही आत्महत्या
Mon, 08 Jul 2019 02:46 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, फूलबेहड़ (लखीमपुर खीरी)
अमर उजाला ब्यूरो, फूलबेहड़ (लखीमपुर खीरी)
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 08 Jul 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेतारपुर के मजरा कलवारनपुरवा में आबादी से बाहर आम के एक पेड़ पर रविवार सुबह एक ही रस्सी के दोनों सिरों से प्रेमी युगल के शव लटके पाए गए। दोनों में करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होना बताया गया है। दोनों के परिवार वाले और पुलिस भी मामले को आत्महत्या का ही मान रही है।
विज्ञापन
ये शव कलवारनपुरवा निवासी छत्रपाल के पुत्र अनिल कुमार पाल (19) और गांव की ही एक किशोरी के हैँ। अनिल बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था, जबकि किशोरी हाईस्कूल में पढ़ती थी। घर वालों की मानें तो उन्हें पांच महीने पहले ही इन संबंधों का पता चला था। तभी से घरवालों ने दोनों के मिलने पर बंदिशें लगा दीं थीं। अब चार जुलाई को उन दोनों के मिलने की बात फिर घर वालों को पता चली। इस पर किशोरी के घर वालों ने स्कूल जाने से मना कर दिया था। इसी से दोनों परेशान थे।
विज्ञापन
शनिवार रात को वे दोनों परिवार वालों के सोने के अपने-अपने घरों से चुपचाप निकल गए। रात में ही एक बजे किशोरी के गायब होने की बात पता चलने पर परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी। रविवार को सुबह होने पर युवक भी चारपाई पर नहीं मिला तो उसे परिवार वाले खोजने लगे। इसी दौरान पांच बजे खेत जा रहे लोगों ने गांव के पूरब कुटी तिराहा के पास आम के पेड़ में दोनों के शव लटकते देखे। इसके बाद दोनों के घर वाले भी आ गए। खबर फैलते ही गांव के तमाम लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ धौरहरा अभिषेक अजेय और प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल स्थल की वीडियोग्राफी कराई और फिर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों में से किसी के परिवार के लोगों कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही कोई तहरीर दी गई है।