फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lover stabbed girl in face

Bareilly News: प्रेमी ने युवती के चेहरे पर किया चाकू से वार

Tue, 04 Apr 2023 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
lover stabbed girl in face
पीड़ित रिफा।
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर में एक घर में घुसकर प्रेमी ने युवती को जबरन ले जाने की कोशिश की। विरोध पर उसे चेहरे पर चाकू से प्रहार कर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जगतपुर निवासी रिफा मूल रूप से शेरगढ़ थाने के गांव मवई की रहने वाली है। सोमवार को उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। उपचार के बाद रिफा ने बताया कि सालभर पहले वह गांव में रहती थी। वहां उसके भाई के दोस्त का घर आना-जाना था। वह उसे फुसलाकर दिल्ली ले गया और अवैध तरीके से दो लड़कों को मौलवी बताकर निकाह कर लिया। छह महीने पहले वह दोनों कानपुर जाकर रहने लगे। वहां उसका प्रेमी होटल में मोबाइल चोरी करते पकड़ा गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया, तब वह मायके लौट आई। उसके मायके वाले जगतपुर में रहने लगे हैं। बताया कि जेल से छूटने के बाद सोमवार को प्रेमी उसे लेने उसके मायके पहुंचा। लेकिन रिफा ने उसके साथ जाने से इन्कार कर दिया। वह उसे दुपट्टे के सहारे खींचकर साथ ले जाने लगा। रिफा की भाभी परवीन ने उसे रोकने की कोशिश की तो गुस्साए प्रेमी ने रिफा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। भाभी ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग आ गए तो आरोपी भाग गया। रिफा ने बताया कि बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed