{"_id":"5d4486f58ebc3e6d206dea28","slug":"love-zihad-bareilly-news-bly370813256","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव जिहाद का शोर मचाकर व्यापारियों ने घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जिहाद का शोर मचाकर व्यापारियों ने घेरा थाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तीन महीनों तक एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर किशोरी से संबंध बनाकर गर्भवती कर दिया। संबंध टूटने पर किशोरी आरोपी के घर पहुंची को हकीकत सामने आई। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं। बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने थाने में हंगामा किया तो रिपोर्ट दर्ज की गई।
सनसिटी में ब्यूटी पॉर्लर में काम करने वाली बारादरी क्षेत्र निवासी किशोरी का आरोप है कि तीन महीने एक युवक काम पर जाते वक्त ऑटो में पीछा कर छेड़छाड़ करता था। कुछ दिन बाद उनमें दोस्ती और फिर प्रेम संबंध हो गए। युवक ने अपना नाम इज्जतनगर के गांव परतापुर निवासी अमन बताया। ढाई महीने पहले बड़ा बाईपास की ओर ले जाकर युवक ने किशोरी से संबंध बनाकर वीडियो बना लिया। कुछ दिन पूर्व किशोरी को गर्भवती होने का अहसास हुआ तो उसने अमन पर शादी का दबाव डाला। इस पर अमन ने मोबाइल बंद कर संपर्क खत्म कर दिया। दो दिन पहले वह अमन के घर पहुंची तो पता लगा कि वह दूसरे धर्म का है और पहचान छिपाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। विरोध पर आरोपी ने उससे मारपीट की। परिवार का आरोप है कि अमन उनकी बेटी का वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। उनकी शिकायत पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शोभित सक्सेना, शिवसेना और अन्य सामाजिक संगठन के लोग परिवार के साथ बारादरी थाने पहुंचे। वहां काफी देर इंतजार के बाद भी इंस्पेक्टर नहीं आए तो उन लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद पहुंचे इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई।