फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   love marrige

प्रेमी से नाता तोड़ फिर इस्लाम धर्म कुबूल किया

Thu, 27 Aug 2015 01:51 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 27 Aug 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली। प्रेमी के जुल्मों के तंग आकर बारादरी इलाके की एक लड़की ने फिर से इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया। आरोप है कि कथित पति ने नशे में उसे दोस्तों को सौंपकर वीडियो क्लीपिंग बना ली। वह मारपीट करके उसे बंधक बनाकर रखता था। इसी महीने वह आरोपी के चंगुल से छूटकर आई है। सीओ तृतीय असित श्रीवास्तव ने मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा लिखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में बारादरी इलाके की लड़की से लोक निर्माण विभाग के रिटायर इंजीनियर के बेटे हिमांशु ने एग्रीमेंट करके अपने साथ पत्नी की तरह रखना शुरू कर दिया था। छह महीने तक दोनों साथ रहे। कथित पति ने लड़की को घर से निकाला तो परिवार वालों ने भी उसे ठुकरा दिया। लड़की ने बताया कि उसने पेट पालने के लिए मॉल में नौकरी कर ली, लेकिन यहां भी वह आए दिन उसके पास आ जाता था। पिछले महीने वह अपने दोस्तों के साथ शाहदाना से उसे उठाकर अपने घर ले गया। वहां उसने बंधक बनाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। नशीला पदार्थ खिलाकर दोस्तों को सौंपने के बाद उसने उसकी वीडियो क्लीपिंग बना ली। 24 अगस्त को उसने हिमांशु के चंगुल से छूटकर एक कांग्रेस नेता के परिवार में पनाह ली। साथ ही फिर से इस्लाम धर्म कुबूल करके डीआईजी से मुलाकात करके अपना दर्द सुनाया। डीआईजी के आदेश पर सीओ तृतीय ने जांच करके मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखने के आदेश दिए हैं। सीओ ने बताया कि मुकदमा लिखने के बाद मामले की बारीकी से जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed