फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Love hangs out on Valentine's Day

प्रेम की खुमारी वैलेंटाइन डे पर चढ़ी परवान

Mon, 15 Feb 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Love hangs out on Valentine's Day
वैलेंटाइन डे की खुशी मनाता एक जोड़ा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विवाहित जोड़ों ने भी इस दिन को किया सेलिब्रेट

विज्ञापन
बरेली। वैलेंटाइन डे पर प्रेम की खुमारी परवान चढ़ी। एक सप्ताह से विभिन्न दिनों सेलिब्रेट करते हुए रविवार को प्रेम का इजहार किया। युवाओं ने इसे जोश खरोस के साथ मनाया। युवाओं की टोली शहर में सड़कों व रेस्टोरेंट व पार्कों में घूमती नजर आई। इसे मनाने वाले नौजवानों का उत्साह चरम पर दिखा। इस खास डे पर नौजवानों ने अपने साथी को मनपसंद गिफ्ट देने के साथ ही बधाई दी।
शादी-शुदा लोगों ने भी इस दिलकश दिवस को मनाया। खासकर नवविवाहितों ने अपने हमसफ र को गिफ्ट देकर इस मौके को सेलिब्रेट किया। किसी ने मोबाइल से विश किया तो किसी ने मिलकर मुबारकबाद देना ठीक समझा। विश करने के बाद युवाओं की टोली खाने-पीने के लिए रेस्त्राओं की ओर चल पड़ी। मिठाई,जूस के साथ ही फ ास्ट फू ड का नौजवानों ने जमकर मजा लिया। गांधी उद्यान, सिविल लाइंस और पीलीभीत बाईपास स्थित होटलों और रेस्त्राओं में युवाओं की जोड़ी नजर आई। शहर के रेस्त्रां, पिकनिक में युवाओं ने सलीके से इस डे को मनाया।
विज्ञापन

इधर, शहर की मंडी में वेलेंटाइन डे की रौनक दिखी। होटलों, रेस्त्राओं और गिफ्ट कार्नरों पर विशेष चहल-पहल रही। खासकर गिफ्ट दुकानों की। ग्रीटिंग्स कार्ड, चॉकलेट, शो पीस, आर्टिफि सियल गुलाब के फू ल, टेडी वियर आदि की जमकर बिक्री हुई। बटलर प्लाजा, डीडी पुरम की दुकानों पर फू ल और बुके की खूब बिक्री हुई। खासकर गुलाब के फू ल की मांग ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed