यूपी: प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, शादी के लिए तैयार नहीं था युवती का परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के बंडा थाना और ब्लाक पुवायां के गांव ठुर्रा में प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन लड़की के परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे।
गांव ठुर्रा निवासी रामदास की बेटी का अपने ही गांव के रहने वाले सचिन उर्फ अजयपाल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ममता बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, जबकि सचिन इंटर के बाद दिल्ली जाकर काम करने लगा था।
वह छह माह से घर ही रह रहा था। सचिन के कई जगह से रिश्ते भी आए लेकिन उसने हर बार शादी से इंकार कर दिया। सचिन और ममता के प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों के परिवार वालों के साथ ही गांव के भी तमाम लोगों को थी।
सचिन के परिवार के लोगों ने ममता के परिवार वालों से दोनों की शादी कर देने को कहा था, लेकिन ममता की मां ने बेटी की शादी सचिन से करने से इंकार कर दिया था।बुधवार रात लगभग नौ बजे दोनों घर से गायब हो गए।
रात लगभग 12 बजे ममता ने सचिन के पिता को फोन कर बताया कि उन लोगों ने जहर का सेवन कर लिया है और वह लोग गांव सिंगापुर के पास पाकड़ के पेड़ के नीचे लेटे हैं।
इस पर सचिन के पिता ने यूपी-100 पर सूचना दी और पुलिस के साथ बताए गए स्थान पर तलाश किया तो वहां दोनों पेड़ के नीचे पड़े मिले। प्रेमी युगल को बंडी सीएचसी पर भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, लेकिन कुछ ही देर में दोनों ने दम तोड़ दिया।
ममता के परिवार के लोग सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस के बुलाने पर ममता के घर वाले थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
बंडा के थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर ममता की मां का कहना है सचिन के घर वालों से उसने कभी भी शादी की बात नहीं चलाई थी।