{"_id":"5ccd29ebbdec22072f09f07c","slug":"love-couple-committed-suicide-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, मचा हड़कंप
Sat, 04 May 2019 12:00 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 04 May 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के जहानाबाद थाना क्षेत्र के उगनपुर गांव निवासी प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर जामुन के पेड़ पर एक ही रस्सी से बने दो फंदों पर लटके मिले। दोनों के परिजनों ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताते चले कि उगनपुर गांव के धन सिंह का 24 वर्षीय पुत्र और प्रताप सिंह की 22 वर्षीय पुत्री जमुना देवी एक-दूसरे से काफी समय से प्यार करते थे। दोनों के परिजनों ने इस प्रेम-प्रसंग की बात को स्वीकार किया और यह भी बताया कि शुक्रवार को दोनों के परिवार वालों के बीच पंचायत भी हुई थी। दोनों एक ही जाति के थे, इसलिए परिजनों ने दोनों की शादी कराने की बात पर अपनी सहमति भी जताई थी। लेकिन प्रेमी युगल बृहस्पतिवार को ही परिजनों से बिना बताए ही घर से निकल गए थे। हालांकि पहले से ही दोनों घर से निकल गए थे और अब घर से कुछ ही दूरी पर फांसी के फंदे पर लटके मिले। इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद दोनों के परिजन एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सूचना मिलने पर एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ योगेंद्र कुमार, एसडीएम सौरभ दुबे समेत कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी एकत्रित की। पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन