फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Love affairs news man jumped from terrace as girlfriend denies to talk after a fight

बदायूं: प्रेमिका ने बात करने से इनकार किया तो छत से कूद गया प्रेमी, हालत गंभीर

Mon, 14 Dec 2020 03:19 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, ककराला (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, ककराला (बदायूं) Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 14 Dec 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Love affairs news man jumped from terrace as girlfriend denies to talk after a fight
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में प्रेमिका के बात करने से इनकार करने पर नगर में एक युवक ने छत से कूदकर जान देने की कोशिश की। परिवार वाले गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन


ककराला कस्बे के एक युवक का मोहल्ले की ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताते हैं कि वह फोन पर अक्सर प्रेमिका से बात करता था। रविवार दोपहर फोन पर बात करते समय प्रेमी-प्रेमिका की किसी बात पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि प्रेमिका ने बात करने से इनकार कर दिया और फोन काट दिया, इससे नाराज होकर युवक अपने घर की छत पर चढ़ गया। 
विज्ञापन


फिर प्रेमिका को कॉल करके जान देने की धमकी दी। जब तक प्रेमिका कुछ कह पाती, उससे पहले वह छत से नीचे कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर उसकी प्रेमिका भी मौके पर पहुंच गई। उसके परिवार वाले आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वाले उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में परिवार वालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed