{"_id":"b2f68c822b2fbec4ce95383e6743089f","slug":"loudspeekar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों के स्वागत में लाउडस्पीकर बजाने पर भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों के स्वागत में लाउडस्पीकर बजाने पर भिड़े दो पक्ष
बरेली
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कांवड़ियों के स्वागत के लिए बनाए गए कैंप में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
शहर कोतवाली इलाके के कटीकुइयां में कांवड़ियों के जत्थों के स्वागत के लिए कैंप लगाया गया। सोमवार सुबह इसमें लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। गाली गलौज और हाथापाई के बाद दोनों में जमकर लाठी डंडे चले। जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। एक पक्ष के टिंकू, विशाल और दूसरे पक्ष के राजू, रवि घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायल कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया। साथ ही रवि की ओर से टिंकू, विशाल, जयराम और टिंकू की ओर से रवि, राजू, किशन, भारत के खिलाफ एनसीआर दर्ज की।