फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lottery system for liquor license not takes places as network down

शराब दुकान की लाटरी डालने का सिस्टम ठप

Thu, 01 Mar 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 01 Mar 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
Lottery system for liquor license not takes places as network down

बैंकाें में फीस जमा नहीं होने और वेबसाइट क्रैश होने से सैकड़ों आवेदकों के पंजीकरण नहीं हो पाए। बुधवार शाम सात बजे तक शराब की दुकानों की लाटरी सिस्टम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाना था। डीएम ने बैंकोें से शाम साढ़े सात बजे तक कार्य करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसकी अनदेखी कर दी गई। आवेदन न होने से हर जिले में फैली अफरातफरी की जानकारी मिलते ही प्रमुख सचिव आबकारी ने ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि तीन मार्च शाम पांच बजे तक कर दी।

विज्ञापन

वेबसाइट और बैंक सिस्टम के बीच तकनीकी तालमेल नहीं होने से आबकारी दुकानें लेने के इच्छुक लोग परेशान दिखे। आबकारी विभाग भी इस मामले में असहाय जैसी स्थिति में दिखा। बड़ी तादाद में लोग एकत्र होकर डीएम आर. विक्रम सिंह से मिलने पहुंचे तो उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को पत्र लिखकर निर्देशित किया कि बैंकों में बुधवार शाम साढ़े सात बजे तक आवेदकों की फीस जमा कराई जाए, ताकि सभी आवेदक सिस्टम में शामिल हो जाएं। डीएम के पत्र को लेकर लोग बैंकों में चक्कर लगाते रहे, लेकिन वहां कोई सुनने वाला नहीं था। बुधवार शाम पांच बजे आवेदक आदेश पांडे, राजेश गुप्ता आदि करीब तीन सौ फार्म लेकर एसबीआई मेन ब्रांच में फीस जमा कराने पहुंचे तो वहां स्टाफ ही नहीं था। एजीएम आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें डीएम से कोई निर्देश नहीं मिला है। आवेदन प्रोसेसिंग सिस्टम स्लो और वेबसाइट क्रैश होने से अंग्रेजी और देशी शराब, बीयर तथा मॉडल शॉप के आवेदनों में भारी कमी आई है। जिले की 526 दुकानों में से करीब दो सौ के लिए ही ऑनलाइन आवेदन हो पाए। आबकारी उपायुक्त एचएस मिश्रा ने बताया कि सिस्टम नया है, आवेदक इसे समझ नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed