फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   looteri dulhan robbing three men for four years in bareilly

इश्क, निकाह और धोखा: चार साल में तीन शौहरों को लूटकर भागी दुल्हन, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई गुहार

Thu, 16 Nov 2023 06:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Nov 2023 06:01 PM IST
सार

एसएसपी दफ्तर में जिस युवती के खिलाफ शिकायत की गई, उस पर आरोप है कि उसने चार साल में तीन निकाह किए हैं। पहले लोगों से झूठा प्यार जताया और फिर निकाह कर लिया। बाद में उन्हें लूटकर भाग गई। 

विज्ञापन
looteri dulhan robbing three men for four years in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर में दो युवक अजीबोगरीब शिकायत करने पहुंचे। उन्होंने एक युवती के खिलाफ शिकायत की। आरोप लगाया कि युवती ने चार साल में तीन शादियां कीं। युवती ने पहले लोगों से झूठा प्यार जताया और फिर निकाह कर लिया। आखिर में धोखा देकर वह माल लूटकर फरार हो गई।

विज्ञापन


इज्जतनगर के बिहारमान नगला निवासी इमरान ने बताया कि चार साल पहले भोजीपुरा की एक युवती से उसकी मुलाकात हुई। युवती ने खुद को अविवाहित बताकर नजदीकी बढ़ाई, फिर उससे निकाह कर लिया। निकाह के बाद से ही युवती ने रुपये की मांग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: चार बच्चों को लेकर प्रेमी संग जा रही थी विवाहिता, पति ने बस अड्डे पर पकड़ा, फिर थाने में हुआ अजब फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान ने बताया कि बीवी की रुपये की फरमाइशें और खर्चे पूरे करते-करते वह परेशान हो गया तो डेढ़ साल बाद उसने रुपये देना कम कर दिए। इस पर बीवी उसे झूठा मुकदमा लिखाने की धमकी देने लगी। वर्ष 2021 में बीवी घर में रखे 35000 रुपये और जेवर लेकर किसी के साथ चली गई। बाद में पता चला कि युवती पहले से शादीशुदा है। उसकी शादी भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हो चुकी है। गांव जाकर इमरान ने जानकारी की तो पता चला कि युवती ने धमकाकर और रुपये लेकर पति को छोड़ दिया था।

इमरान के खिलाफ दर्ज करा चुकी है मुकदमा 
इमरान ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके घर एक नोटिस आया तब उन्हें पता चला कि उसके खिलाफ युवती ने भोजीपुरा थाने में मुकदमा लिखा दिया है। अब वह मुकदमे से पीछा छुड़ाने के लिए और रुपये की मांग कर रही है। साथ में यह भी पता चला कि युवती ने चार साल में तीन शादियां की हैं। 

सात माह पहले सलीम नाम के युवक से भी इसी तरह निकाह किया था। उसके घर से भी रुपये लेकर फरार हो गई थी। अब सलीम से दो लाख रुपये मांग रही है, न देने पर उसे भी सबक सिखाने की धमकी दे रही है। इमरान और सलीम दोनों ही एक साथ एसएसपी ऑफिस में शिकायत करने पहुंचे थे। इनकी मांग पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने आरोपी युवती के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश इज्जतनगर थाना पुलिस को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed