फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   loot

एचसीपी को लिफ्ट देकर कार सवारों ने लूटा

Wed, 26 Aug 2015 01:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 26 Aug 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पुलिस लाइंस में तैनात हेड कांस्टेबिल प्रोन्नत वेतनमान(एचसीपी) जसवीर सिंह को नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया और अखा गांव के पास सड़क किनारे फेंक गए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

एचसीपी जसवीर सिंह ने बताया कि 22 अगस्त को देवचरा से वह राशन आदि खरीदने के लिए जा रहे थे। दोपहर करीब ग्यारह बजे नेहरू युवा केंद्र के पास वह बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान उनके पास एक कार आकर रुकी। कार में 50, 30 और 25 साल के तीन लोग सवार थे। उन्होंने बदायूं जाने का रास्ता पूछा तो उसने बता दिया। साथ ही देवचरा रास्ते में होने की वजह से उनसे लिफ्ट लेकर कार की पीछे वाली सीट पर बैठ गया। मुख्य डाकघर के पास आगे बैठे व्यक्ति ने चार गिलास में शराब डाल ली। मना करने पर उन्होंने कोल्ड ड्रिंक कहते हुए एक गिलास उन्हें भी थमा दिया। रामगंगा पुल तक मुझे कुछ होश था, इसके बाद पता नहीं लगा क्या हुआ। बेहोश होने पर लुटेरे उसकी जेब से 15 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल, हाथ की घड़ी, तीन एटीएम कार्ड, पहचान पत्र और कैंटीन कार्ड आदि लूटकर उसे अखा गांव के पास फेंक गए। अगले दिन सुबह छह बजे उसे होश आया तब कमरे से बैठकर कमरे पर पहुंचा। इलाज कराने के बाद मुकदमा लिखाने के लिए वह बिशारतगंज थाने पहुंचा। मंगलवार को एचसीपी ने एसएसपी से मिलकर अपना दर्द सुनाया तो उन्होंने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।   
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed