{"_id":"2f6bf2e70312aa8898d19ffb4a4b11dd","slug":"loot-hindi-news-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका का पर्स छीना, परिचय पत्र गिरा तो पकड़े गए लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका का पर्स छीना, परिचय पत्र गिरा तो पकड़े गए लुटेरे
बरेली
Updated Tue, 11 Aug 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रेमनगर इलाके की इंदिरा नगर कालोनी में शिक्षिका रिमझिम का रविवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने पर्स छीन लिया। शिक्षिका ने युवकों से छीनाझपटी भी की मगर पर्स को नहीं बचा पाई। छीनाझपटी में एक युवक का परिचय पत्र गिर गया। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
शिक्षिका ने जो परिचय पत्र पुलिस को दिया थाना सीबीगंज के वह लटूरी गांव के साहिब खान का निकला। पुलिस साहिब खान को उसके घर से उठा लिया। उसी ने अपने दूसरे साथी गांव के ही नन्हें का नाम बता दिया। पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया और थाने ले आए। दोनों लुटेरों के पास से पुलिस ने शिक्षिका का मोबाइल, ढाई सौ रुपये और एटीएम कार्ड बरामद कर लिया है। जबकि पर्स में चार हजार रुपये थे। लुटेरों का अभी तक कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। लुटेरों का कहना है कि उन्होंने चलते-चलते लूट की प्लानिंग बना ली थी। प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह ने बताया कि आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। साहिब खान जरी का कारीगर है जबकि दूसरा फल का ठेला लगाता है।