{"_id":"ec8a6bd6fa0f8e63f20ef19407c89bee","slug":"loot-hindi-news-109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक चालक पर हमला, 52.8 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक चालक पर हमला, 52.8 हजार लूटे
बरेली
Updated Sat, 10 Oct 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। हाईवे पर बिथरीचैनपुर इलाके में रजऊ पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने ट्रक चालक पर हमला करके 52 हजार 800 रुपये लूट लिए। घटना से ट्रक चालकों में दहशत है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए पीड़ित को टरका दिया।
शुक्रवार को रात साढ़े नौ बजे दिल्ली के अशोक तिवारी का ट्रक ओम पैकर से शराब की फैक्ट्री का सामान लेकर दीपापुर नागालैंड के लिए चला था। उनका ट्रक चालक मोहम्मद हनीफ निवासी ग्राम जरौर, थाना परौर, जिला शाहजहांपुर चला रहा है। इसी ट्रक के पीछे पुराने शहर के इसरार अली का ट्रक में सितारगंज से बिजली का सामान लोड होकर गुवाहटी जा रहा था। उनके ट्रक को शाहजहांपुर के थाना परौर इलाके के मई गांव का नासिर अली लेकर चला था। हाईवे पर जैढ़ गांव के पास अशोक के ट्रक में पंचर हो गया। चालक हनीफ स्टेफनी लगाने के बाद संभल ही पाया था। उसके पीछे ट्रक लिए खड़ा नासिर स्टेयरिंग पर बैठा था। झाड़ियों से निकलकर आधा दर्जन बदमाशों ने हनीफ को पकड़ लिया। उसके पास 52 हजार 800 रुपये थे। बदमाश ट्रक में रखे उन रुपयों को निकालने के लिए चले तो लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने हनीफ की पिटाई करके उसका हाथ तोड़ दिया और रुपये लूटकर ले गए। नासिर ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी तो हाईवे की जिप्सी में सवार पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन करने के बाद घटना के बारे में एसओ बिथरी चैनपुर को बता दिया। एसओ राजवीर सिंह यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घटना हमारे यहां इलाके की होगी तो मुकदमा लिखकर कार्रवाई करेंगे।