{"_id":"611ac3d38ebc3e43175c9ba7","slug":"loot-bareilly-news-bly4565798137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मित्र के पिता को गोली मारकर बदमाशों ने लूटे 2.55 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मित्र के पिता को गोली मारकर बदमाशों ने लूटे 2.55 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। पिता को लेकर बाइक से घर जा रहे बैंक मित्र से बदमाशों ने 2.55 लाख रुपये की नकदी लूट ली। बैग में रखी रकम न देने पर बदमाशों ने बैंक मित्र के पिता के बाएं हाथ में गोली मार दी। घटना के दौरान बदमाशों ने कई राउंड फायर भी किए। इधर, सूचना पर एसपी दिनेश ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। भाग रहे बदमाशों की फोटो एक राइस मिल के बाहर लगे सीसी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
घटना मुझा रोड पर सोमवार अपरान्ह को 3.40 और 3.52 बजे के बीच की है। माधोटांडा थाना के गांव पचपेड़ा ताल्लुके महाराजपुर निवासी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि वह यूनियन बैंक के बैंक मित्र हैं। गांव में खीनो पेमेंट बैंक के नाम से सेंटर चलाते हैं। सोमवार को नगर की यूनियन बैंक से सेंटर पर लेनदेन के लिए नकदी निकालने पिता चीनी मिल के सेवानिवृत खल्लासी बुद्धराम के साथ आए थे। यूनियन बैंक से उन्होंनेे 1.30 लाख रुपये की नकदी निकाली। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा भी गए। वहां कनेक्टविटी न होने से चेकों का भुगतान नहीं हो सका। 1.25 लाख रुपये की नकदी उनके बैग में पहले से ही थी। बैग में नकदी के अलावा तीन मोबाइल, एक जमीन की रजिस्ट्री और अन्य अभिलेख थे। गांव जाने को शार्टकट रास्ते को लेकर मुझा रोड से घर जा रहे थे। गांव मुझा से करीब ढाई किलोमीटर दूर सड़क के दोनों ओर खेतों में गन्ने की फसल से सूनसान था। इसी बीच पीछे से फायर की आवाज आई। जब तक कुछ समझ पाते बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर उसके आगे लगा दिया। इसके बाद तीनों बदमाशों ने तमंचा तानकर पीछे बैठे पिता से बैग हवाले करने की धमकी दी। इस दौरान बदमाशों ने पांच-छह हवाई फायर भी किए। पिता के बैग न देने पर एक बदमाश ने उनके बाएं हाथ में जिसमें बैग टंगा था, गोली मार दी। इसके बाद बैग को लूटकर गांव मुझा की ओर भाग गए। पिता को बाइक पर बैठाकर बदमाशों का पीछा किया। मगर बदमाश ओझल हो चुके थे। घायल बुद्धराम को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी दिनेश कुमार, एएसपी डॉ. पवित्रानंद, सीओ लल्लन सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके पर कारतूस का एक खोखा मिला।
दहशत के चलते राहगीर नहीं कर सके साहस
धर्मेंद्र ने बताया कि घटना के समय आसपास राहगीर भी थे और खेतों में भी किसान काम कर रहे थे। मगर बदमाशों ने घटना से पहले ताबड़तोड़ फायरिंग कर इतनी हदशत फैला दी कि कोई आगे बढने तक का साहस नहीं जुटा सका।
विज्ञापन
बारह मिनट में घटना को अंजाम देकर ढाई किलोमीटर लौट आए बदमाश
पूरनपुर। बैंक मित्र की बाइक का पीछा कर रहे और घटना के बाद भाग रहे बदमाशों की फोटो एक राइस मिल के बाहर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। बदमाश बैंक मित्र का पीछा करते हुए राइस मिल के सामने से 3.40 बजे निकले थे। उस समय तीनों के मुंह पर ढाटा बंधा था। घटना के बाद भाग रहे बदमाशों की फोटो इसी कैमरे में 3.52 मिनट पर कैद हुई। भाग रहे बदमाश ढाटा नहीं बांधे थे।
बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीम गठित : एसपी
बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीम गठित की गई है। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे। पीड़ित की ओर तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दिनेश कुमार, एसपी