{"_id":"69dd5e7672f5906d6001eba7","slug":"long-queues-for-bank-deposits-and-withdrawals-bareilly-news-c-4-bly1053-863330-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बैंकों में जमा-निकासी के लिए लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बैंकों में जमा-निकासी के लिए लंबी कतारें
Tue, 14 Apr 2026 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली। दो दिन के साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को जब बैंक खुले तो ग्राहकों की भीड़ रही। सभी शाखाओं में जमा-निकासी के लिए लंबी कतार दिखी।डाकघरों में भी यही हाल रहा।
यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन के महामंत्री पीके माहेश्वरी ने बताया कि शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को कामकाज सामान्य हुआ। मंगलवार को आंबेडकर जयंती का अवकाश होने के कारण, सोमवार को ही लोगों ने अपने वित्तीय कार्यों को निपटाने की कोशिश की। इसी वजह से भीड़ ज्यादा रही।
जमा-निकासी के साथ-साथ चेक भुगतान, ड्राफ्ट बनवाने और अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए भी लोगों को इंतजार करना पड़ा। एटीएम पर भी भीड़ देखी गई। कई बार बैंकाें के कनेक्टिविटी की समस्या भी बनी रही।