फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   long line of vehicles due to giving more indend

इंडेंट अधिक दिए जाने से वाहनों की लंबी कतार लगी, यातायात प्रभावित

Tue, 30 Nov 2021 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
long line of vehicles due to giving more indend
बीसलपुर चीनी मिल के गेट पर लगी गन्ना भरे वाहनों की लंबी लाइन। संवाद - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। मिल अधिकारियों द्वारा अधिक संख्या में इंडेंट दे दिए जाने के कारण मिल के पास से गुजरने वाले मार्गों पर काफी दूर तक गन्ना लदे वाहन खड़े हो गए हैं, जिससे उधर का यातायात प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन

चार दिन पहले किसान सहकारी चीनी मिल नोकेन में कई घंटे बंद रही, जिसके बाद मिल के अधिकारियों ने मिल को दोबारा नोकेन से बचाने के क्रम में काफी ज्यादा गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया। इंडेंट जारी होते ही सहकारी गन्ना विकास समिति के कर्मचारियों ने बहुत किसानों को गन्ने की पर्चियां जारी कर दी। पर्चियां मिलते ही काफी किसान गन्ना लेकर मिल में आ गए। मिल गेट और मिल के पास से गुजरने वाले मार्गों पर गन्ना भरे वाहनों की काफी लंबी लाइन लग गई। यह लाइन बिलसंडा रोड, पर पेट्रोल पंप तक और शाहजहांपुर रोड पर नीवाडंाडी मोड़ तक लगी हुई है। इस वजह से इन मार्गों का यातायात प्रभावित होने लगा है और इधर से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत होने लगी है। इस बाबत मिल के सीसीओ अवधेश कुमार ने बताया कि नोकेन होने के कारण गन्ने का अधिक इंडेंट जारी कर दिया गया था। मंगलवार की शाम तक स्थिति बिल्कुल सही हो जाएगी।
विज्ञापन

आरबीसी चेन टूटने से मिल रही एक घंटे बंद
चीनी मिल कारखाने की आरबीसी चेन टूट जाने के कारण सोमवार को मिल लगभग एक घंटे बंद रही। मिल बंद रहने पर विधायक ने जीएम से कड़ी नाराजगी जताई। मिल के अतिथि गृह में जीएम का घेराव करने पहुंचे किसानों को विधायक ने समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के सीसीओ अवधेश कुमार ने बताया कि सोमवार को दोपहर मिल कारखाने की आरबीसी चेन अचानक टूट गई थी, जिससे मिल बंद हो गई। मिल के अभियंताओं ने कड़ी मशक्कत कर एक घंटे में चेन जोड़ दी और उसके बाद मिल चालू हो गई। एक घंटे मिल बंद रहने की जानकारी मिलते ही विधायक रामसरन वर्मा ने चीनी मिल के अतिथि गृह में पहुंचकर मिल बंद होने पर जीएम एसएल पाल से कड़ी नाराजगी जताई। विधायक ने जीएम से कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे मिल बिल्कुल बंद न हो और किसानों को कोई दिक्कत न हो। इसी बीच किसान नेता गुल्लू पहलवान के नेतृत्व में कई किसान जीएम का घेराव करने अतिथि गृह पहुंच गए। वहां मौजूद विधायक ने किसानों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। किसानों में रामभजन, सीताराम,लाल बहादुर, विजय कुमार, लालाराम, भजनलाल, हरद्वारीलाल, कर्मवीर, रामरहीस, सूरजपाल, दीनदयाल, हरदयाल, रामस्वरूप, दिनेश चंद्र शर्मा, हर्षित शर्मा और पीतम लाल समेत काफी किसान शामिल थे।
सचिव को निरीक्षण में केंद्रों पर मिली अव्यवस्थाएं , जताई नाराजगी
समिति सचिव को सोमवार को गन्ना क्रय केंद्रों पर कुछ अव्यवस्थाएं मिली, जिस पर उन्होंने केंद्र प्रभारियों से कड़ी नाराजगी जताई।
सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव आरपी कुशवाहा ने सोमवार को रढ़ैता अ, ब, खनंका, लुहिचा, करेली, राठ और मन्निया आदि गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों की गन्ना तौल, उतार, भंडारण और प्रेषण समेत सारी व्यवस्थाएं देखी। सचिव ने तौल संबंधी अभिलेख देखे, जो लगभग पूर्ण पाए गए। केंद्रों पर गन्ना भरे वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े मिले। केंद्रों पर लगे सूचना पटों पर कोई एंट्री नहीं थी। केंद्रों पर अपेक्षित सफाई भी नहीं थी। सचिव ने इन कमियों को लेकर केंद्र प्रभारियों से कड़ी नाराजगी जताई और हर हालत में सारी व्यवस्थाएं दुरस्त रखने के सख्त निर्देश दिए।

गन्ना क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग
गांव खनंका के किसानों ने डीएम को संयुक्त शिकायती पत्र भेजकर अपने गांव के गन्ना क्रय केंद्र की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि उनके गांव के गन्ना क्रय केंद्र पर मानक के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई है। क्रय केंद्र पर गन्ना विभाग का कर्मचारी भी तैनात नहंी किया गया है। क्रय केंद्र पर निर्धारित समय के बाद गन्ने की तौल शुरू की जाती है और निर्धारित समय से पहले ही तौल बंद हो जाती है। शिकायती पत्र में घटतौली किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि विरोध करने पर क्रय केंद्र कर्मचारी किसानों से अभद्र व्यवहार करते हैं। पत्र में मामले की जांच कराने, दोषियों को दंडित कराने और व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की गई है। पत्र पर मुनेंद्र सिह, नरेश सिंह, दिनेश सिंह, प्रभु सिंह, महीपाल, जगदीश चंद्र, नन्हेंलाल, हुकुम सिंह, रामऔतार, अभिलाष सिंह, सोनू सिंह, महेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र और रामचंद्र समेत काफी किसानों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed