फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lokmanya Tilak and Bareilly-Indore Express also got LHB rake

Bareilly News: लोकमान्य तिलक और बरेली-इंदौर एक्सप्रेस को भी मिली एलएचबी रैक

Sat, 24 Jan 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Lokmanya Tilak and Bareilly-Indore Express also got LHB rake
बरेली। बरेली-लोकमान्य तिलक और बरेली-इंदौर एक्सप्रेस के लिए भी एलएचबी रैक मिल गई है। अगले माह दोनों गाड़ियों का नई रैक से संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस का पहले ही एलएचबी रैक से संचालन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

14235-36 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस एक ओर से 560 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यह गाड़ी बरेली जंक्शन से शाम 4:35 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह सात बजे वाराणसी पहुंचती है। इस ट्रेन का 30 दिसंबर से एलएचबी रैक के साथ संचालन शुरू हो गया है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान सैय्यद ने बताया कि 14314-13 बरेली-लोकमान्य एक्सप्रेस का 14 फरवरी से एलएचबी रैक के साथ संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यह साप्ताहिक गाड़ी एक ओर से 1610 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इसके अलावा एक ओर से 1050 किलोमीटर दूरी तय करने वाली 14320-19 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस 18 फरवरी से एलएचबी रैक के साथ दौड़ने लगेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed