फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lok Sabha Elections 2019 Akhilesh Yadav Says BJPs people want to divide the society

समाज को बांटकर राज करना चाहते हैं भाजपा के लोग : अखिलेश

Sat, 13 Apr 2019 05:37 PM IST
राजेश सैनी एजेंसी, बदायूं
एजेंसी, बदायूं Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 13 Apr 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Akhilesh Yadav Says BJPs people want to divide the society
अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग समाज को बांटकर राज करना चाहते हैं। अखिलेश ने यहां गठबंधन प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव के समर्थन में आयोजित एक रैली में कहा, 'भाजपा के लोग नफरत की खाई पैदा कर रहे हैं। जिस तरह अंग्रेजों ने हमें आपको बांटा था और राज किया था, उसी तरह भाजपा के लोग समाज को बांटकर राज करना चाहते हैं।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'ये चुनाव नफरत की दीवार को गिराने का चुनाव है ... आपस में भाईचारा बढ़ाने का चुनाव है...।' गठबंधन की इस रैली में अखिलेश के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी मंच साझा किया।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, 'ये चुनाव ऐतिहासिक है। ये केवल लोकसभा जीतने का चुनाव नहीं है। देश को नयी दिशा में ले जाने वाला चुनाव है। परिवर्तन लाने का चुनाव है। जो गरीबों का अपमान हुआ है, उन्हें सम्मान दिलाने का ये चुनाव है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, 'कभी चाय वाला बनकर आये थे हमारे बीच में और अब कह रहे हैं कि हम चौकीदार बनकर आ रहे हैं। इस बार चौकीदार की चौकी छीनने का काम करना है।' 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथ लेते हुए अखिलेश ने कहा, 'हमारे बाबा मुख्यमंत्री के बारे में (बसपा सुप्रीमो) मायावती जी ने बता दिया कि उन्होंने भगवानों की भी जात बता दी।' 


उन्होंने कहा, 'भाजपा का हर नेता हमारे-आपके भगवान हनुमान जी की जाति बता रहा था। इस बार इनसे भगवान नाराज हैं । ये बच नहीं पाएंगे ... भगवान हनुमान अपनी गदा लेकर खड़े हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed