फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lok sabha election voting is being conducted amidst tight security arrangements in Bareilly

लोकसभा चुनाव: बरेली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान, जिले की सीमाएं सील, 17 हजार जवान तैनात

Tue, 07 May 2024 11:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 May 2024 11:21 AM IST
सार

बरेली में मतदान को लेकर सोमवार शाम से ही जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी गई। होटल, ढाबों की चेकिंग हुई। स्टेशन व सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Lok sabha election voting is being conducted amidst tight security arrangements in Bareilly
रामपुर मार्ग पर चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सोमवार शाम से ही जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी गई। होटल, ढाबों की चेकिंग हुई। स्टेशन व सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले में चुनाव कराने के लिए पुलिस व पीएसी समेत करीब 17 हजार जवान तैनात किए गए हैं। इनमें 35 कंपनी अर्धसैनिक बल भी शामिल हैं। उत्तराखंड की सीमा में बहेड़ी व नवाबगंज से सटे इलाके पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। शहर से देहात तक सार्वजनिक स्थानों, होटलों व ढाबों की चेकिंग की गई। 
विज्ञापन


जिले में शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए दूसरे जिलों से भारी संख्या में पुलिस स्टाफ आया है। इसके साथ ही जिले के पुलिस अफसरों की पेशी व दफ्तरों के स्टाफ की भी चुनाव में ड्यूटी   लगा दी गई है। आईजी दफ्तर के कई कर्मचारी अफसरों के साथ ड्यूटी में लगाए गए हैं। सोमवार को पुलिस अफसरों के दफ्तर सूने पड़े रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रूट डायवर्जन से परेशानी, लोगों ने पैदल किया सफर
रूट डायवर्जन की वजह से लोगों को कई किमी पैदल ही सफर तय करना पड़ा। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। परसाखेड़ा स्थित मतगणना स्थल के चारों तरफ कई किमी की सीमाएं सील किए जाने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। मिनी बाईपास तिराहे से रामपुर रोड पर जाने वाले रास्ते के अलावा मथुरापुर अड्डा, झुमका तिराहा, टियूलिया अंडरपास, नदोसी अड्डा आदि जगह बैरियर लगे होने के चलते कई लोगों को पैदल ही दूर तक सफर तय करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed